फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: Akhilesh Yadav's public meeting in Mainpuri sought votes for Dimple Yadav

लोकसभा चुनाव 2024: मैनपुरी में अखिलेश यादव बोले- वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान को खतरा पैदा कर दिया

Fri, 03 May 2024 02:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 02:16 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 की तीसरे चरण के मतदान से पहले अखिलेश यादव ने मैनपुरी में जनसभा को संबोधित किया। उससे पहले डिंपल यादव का संबोधन हुआ।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Akhilesh Yadav's public meeting in Mainpuri sought votes for Dimple Yadav
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की तीसरे चरण के मतदान से पहले अखिलेश यादव ने मैनपुरी में जनसभा को संबोधित किया।अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तेज धूप है, तो हवाएं राहत दे रही हैं। तीसरे चरण में जो चुनाव होने जा रहा है, वो बरेली से होकर मैनपुरी तक की है। इस चरण में भाजपा का पूरा का पूरा सफाया होने जा रहा है। ये बीजेपी के जो बड़े-बड़े नेता मैनपुरी आ रहे, वो केवल औपचारिकता कर रहे हैं। ये मैनपुरी देखने आ रहे हैं। चुनाव परिणाम जब आएगा तो वो जीत का नहीं बल्कि रिकॉर्ड मतों से जीत वाला होगा। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान का खतरा पैदा कर दिया। हमने वैक्सीन नहीं लगवाई। सभी की जान खतरे में हैं।

डिंपल यादव ने कहा कि देश की दिशा को बदलने वाला चुनाव है। जो हालत आज पूरे देश में हैं। हम सब जानते हैं। दबाव की राजनीति हो रही है, जो हमारे लोकतंत्र पर खतरा मंड़राने वाली राजनीति है। हम सभी जानते हैं कि आज देश-प्रदेश में सभी वर्ग अपने आप को आहत महसूस कर रहे हैं। क्योंकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। अग्निवीर जैसी योजना  लाकर भाजपा ने पूरे देश का सम्मान गिराने का काम किया है। इस  परिवर्तन की लड़ाई में सपा को आप सभी का साथ है। यदि केन्द्र से भाजपा सरकार जाती है, तो प्रदेश से भी जा सकती है। लड़ाई इस बात की नहीं कि कौन जीत रहा है, लड़ाई इस बात की है कि कितने ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed