फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 rld chief ajit singh slams narendra modi

दिन में तीन बार सूट बदलने वाले मोदी जनता को केवल सपने दिखाते हैं: अजित सिंह

Sat, 13 Apr 2019 07:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 rld chief ajit singh slams narendra modi
चुनावी सभा में रालोद मुखिया अजित सिंह व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में चुनावी सभा के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए, जो हमारे मन की बात को सुने। चौकीदार तो हम नेपाल से मंगवा लेंगे। 
विज्ञापन


अजित सिंह शनिवार को नंदगांव में रालोद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दिन में तीन बार सूट बदलते हैं और खुद को फकीर कहते हैं। मोदी जनता को केवल सपना दिखाते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर न तो आलू खरीदा गया और न बाजरा, सिर्फ समर्थन मूल्य की घोषणा ही की गई। उन्होंने कहा कि 56 इंच का सीना वाले मोदी का दिल एक इंच का भी नहीं है। किसान, बेरोजगारों और मजदूरों के लिए मोदी के दिल मे कोई जगह नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए'

रालोद मुखिया ने कहा कि हमें ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए, जो हमारे मन की बात को सुने। चौकीदार तो हम नेपाल से मंगा लेंगे। मोदी देश के सभी प्रधानमंत्रियों को बेकार बताते हैं। अगर मोदी श्रीलंका चले गए तो कहेंगे कि रावण को मैंने ही मारा था। 

अजित सिंह ने कहा कि कहा कि भाजपा की लुटिया अब डूब चुकी है। गोशालाओं में सरकारी अफसर चारा खा रहे हैं। गाय भूखी मर रही हैं। गाय की हाय भाजपा को जरूर लगेगी। इस दौरान अजित सिंह ने योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed