फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav and Mayawati Address alliance Rally In Mainpuri

गठबंधन की रैली: मायावती ने कहा, पीएम मोदी नहीं मुलायम हैं पिछड़ों के असली नेता

Sat, 20 Apr 2019 09:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav and Mayawati Address alliance Rally In Mainpuri
सभा को संबोधित करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के सियासी मंच पर 25 साल बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती एक मंच पर नजर आए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मंच से बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह ने सभी वर्गों को जोड़ा है। वो नरेंद्र मोदी की तरह नकली और फर्जी पिछडे़ वर्ग के नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अगड़ी जाति के हैं, लेकिन सत्ता का दुरुपयोग करते हुए खुद को पिछड़ा का घोषिेत कर दिया।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पिछड़ों के असली नेता मुलायम सिंह ही हैं। मुलायम सिंह के लिए जनता से वोट की अपील करते हुए मायावती ने कहा कि आप लोग साइकिल के निशान को भूलें नहीं। इस बार मुलायम सिंह यादव को भारी मतों से जिताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गेस्ट हाउस कांड का दर्द छलका

Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav and Mayawati Address alliance Rally In Mainpuri
जनसभा को संबोधित करते मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए गेस्ट हाउस कांड को भुलाया है। भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए यह जरूरी था। उन्होंने कहा कांग्रेस गलत नीतियों के कारण सत्ता से बाहर हो गई। भाजपा भी गलत नीतियों के कारण सत्ता से बाहर चली जाएगी। 

माया ने कहा कि मोदी ने सौ दिन में कालाधन वापस लाकर प्रत्येक व्यक्ति को 15 से 20 लाख रुपये अर्थिक मदद देने का वायदा किया था, लेकिन किसी को आर्थिक मदद नहीं मिली। यह प्रलोभन सत्ता में आने के लिए दिया गया था। इस बार जनता कांग्रेस और भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। 

मुलायम बोले, माया का एहसान कभी नहीं भूलूंगा

Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav and Mayawati Address alliance Rally In Mainpuri
माया-मुलायम रैली - फोटो : Social Media
इससे पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मायावती हमारे लिए वोट मांगने आईँ हैं। हम उनका अभिनंदन करते हैं। आपके इस एहसान को कभी नहीं भूलूंगा।

उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह भी उनका सम्मान करें। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद वो उनका असली सम्मान करेंगे। उन्होंने अपनी जीत के लिए भी जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। हर बार मैनपुरी के लोग हमें जिताते आए हैं। आखिरी चुनाव में भारी बहुमत से जिताना।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यह मैनपुरी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। क्यों कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नेताजी को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मायावती हमारे बीच आई हैं, वो उनका आदर करते हैं। 

अजित सिंह नहीं आए

Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav and Mayawati Address alliance Rally In Mainpuri
मिले मुलायम-माया - फोटो : Social Media
नामांकन के बाद मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव की यह पहली रैली है। गठबंधन की रैली में रालोद मुखिया अजित सिंह नहीं आए। मंच पर अखिलेश यादव, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और मायावती के भतीजे आकाश आनंद मौजूद रहे। 

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी जीत का स्वाद नहीं चखा है। मुलायम सिंह यादव 1996 में पहली बार सांसद बनकर कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार में रक्षा मंत्री बने थे। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में कई जीत दर्ज की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed