फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 mainpuri etah firozabad third phase voting

तीसरे चरण में 'सैफई परिवार' की साख दांव पर, भाजपा का भी इम्तिहान

Tue, 23 Apr 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 mainpuri etah firozabad third phase voting
तीसरे चरण के प्रमुख प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब मतदाताओं के हाथ में है। मैनपुरी में 17 लाख मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्यविधाता बनेंगे। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से किसी एक प्रत्याशी को सांसद चुनने के लिए लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा के मतदाता मतदान करेंगे। 

विज्ञापन


वैसे तो जिले में मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल चार विधानसभाएं ही हैं, लेकिन मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में इन चारों विधानसभा के अलावा इटावा की जसवंतनगर विधानसभा भी शामिल है। 
विज्ञापन


जिले में कुल 1731 मतदान केंद्रों पर मतदाता मतदान करेंगे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह और भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

lok sabha elections 2019 mainpuri etah firozabad third phase voting
फिरोजाबाद से प्रत्याशी अक्षय, शिवपाल, डॉ. चंद्रसेन - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के 17 लाख 85 हजार 577 मतदाता मंगलवार को नए सांसद को चुनने के लिए मतदान करेंगे। इनमें नौ लाख 59567 पुरुष और आठ लाख 25 हजार 919 महिला वोटर हैं।

जिले के 1266 मतदान केंद्र एवं 2040 बूथों को 16 जोन, 186 सेक्टर में बांटते हुए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीसरी आंख निगरानी करेगी। सिरसागंज व जसराना विधानसभा पर खास निगरानी रहेगी।

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से सपा से अक्षय यादव, भाजपा से डा. चंद्रसेन जादौन, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से शिवपाल सिंह यादव, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी से उपेंद्र सिंह राजपूत, निर्दलीय चौधरी बशीर और राजवीर सिंह किस्मत आजमा रहे हैं।

lok sabha elections 2019 mainpuri etah firozabad third phase voting
भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एटा लोकसभा क्षेत्र में 1617952 मतदाता हैं। लोकसभा क्षेत्र में एटा जिले की एटा और मारहरा, कासगंज जिले की कासगंज, अमांपुर और पटियाली विधानसभा शामिल हैं। एटा जिले में दो विस में 620491 मतदाता और कासगंज जिले की तीन विस में 997461 मतदाता हैं। 

वहीं एटा लोकसभा क्षेत्र में कुल 1998 पोलिंग बूथ हैं। जिसमें एटा में 412, मारहरा में 380, कासगंज में 416, अमांपुर में 365 और पटियाली में 425 पोलिंग बूथ हैं। एटा लोकसभा सीट पर भाजपा से राजवीर सिंह उर्फ राजू, सपा गठबंधन से देवेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस जन अधिकार पार्टी से सूरज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed