205 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सपा प्रत्याशी देवेंद्र यादव, यहां से लड़ रहे चुनाव
सपा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले सपा प्रत्याशी ने कलक्ट्रेट तक लाव लश्कर के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी तादाद में सपा और बसपा समर्थक शामिल हुए।
सपा प्रत्याशी देवेंद्र एमए, बीएड एवं पीएचडी तक शिक्षित हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दाखिल किया है, उसके हिसाब से उनके पास कुल मिलाकर 2 अरब 5 करोड़ 54 लाख 15 हजार 655 रुपये की चल अचल संपत्ति है।
इतनी है चल संपत्ति
इसमें 1.82 लाख नकद हैं, जबकि बैंक में 1,30,30,231 रुपये बैंक में जमा है। 8,27,22,728 की बैक एफडीआर, 64,70,260 के कंपनी शेयर, हैं। उनका 13,26,89,770 का फर्म विनिधान है। 14,81,541 रुपये के आभूषण, फोर्ड इंडीवर गाड़ी, ट्रैक्टर, आयल टैंकर सहित कुल 245735655 रुपये की चल संपत्ति है।
देवेंद्र के पास जनपद के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली सहित कई अन्य स्थानों पर आवासीय भवन, वाणिज्य भवन, कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि है। जिसकी कुल कीमत 1,80,06,80,000 है। उन पर बैंक व वित्तीय संस्थाओं का 4,25,98,351 रुपये का बकाया भी है।