फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result Former minister Chaudhary Bashir jamaanat jabt from Firozabad

जमानत भी नहीं बचा सके पूर्व मंत्री चौधरी बशीर, नोटा से भी आधे वोट नहीं मिले

Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result Former minister Chaudhary Bashir jamaanat jabt from Firozabad
यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर
फिरोजाबाद से निर्दलीय लड़े पूर्व मंत्री चौधरी बशीर की जमानत जब्त हो गई। उन्हें नोटा से आधे वोट भी नहीं मिले। वह आगरा छावनी से विधायक रहे हैं। आगरा की राजनीति में उन्हें मुस्लिमों नेताओं में बड़ा चेहरा माना जाता है। उन्हें कुल 2545 वोट ही मिले जबकि नोटा को 6676 वोट मिले। 
विज्ञापन


बशीर को कभी विधानसभा चुनाव में भी इतने कम वोट नहीं मिले हैं। वह आगरा मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पिछले चुनाव में 30 हजार से ज्यादा वोट ले गए थे। हालांकि एक बार जीतने के बाद उन्हें हर चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ रहा है। जमानत तक नहीं बच पा रही है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद से शिवपाल यादव मुख्य मुकाबले से ही बाहर हो गए। शिवपाल तीसरे नंबर पर पहुंच गए। इस सीट को जीत कर शिवपाल यूपी की राजनीति में जो संदेश देने की कोशिश कर रहे थे, हार से उन्हें झटका लगा है। जानकारों का मानना है कि शिवपाल सिंह यादव ने यहां अक्षय यादव का वोट बिगाड़ दिया। जो 91 हजार वोट उन्हें मिले यदि शिवपाल यहां से नहीं लड़ते तो ये वोट समाजवादी पार्टी खेमे में जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed