फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result EVMs and VVPAT votes counting on separate tables

अलग-अलग टेबल पर होगी ईवीएम और वीवीपैट के मतों की गिनती

Sun, 19 May 2019 03:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result EVMs and VVPAT votes counting on separate tables
कर्मचारियों को मतगणना संबंधी टिप्स देते सीडीओ राम नेवास - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में पहली बार उपयोग में लाई गई वीवीपैट और ईवीएम के मतों की गिनती अलग-अलग टेबलों पर होगी। वीवीपैट के लिए एआरओ की टेबल निर्धारित की गई है, जबकि ईवीएम के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन


मथुरा में 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए शनिवार को वेटरनेरी विश्वविद्यालय के किसान भवन में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कार्मिक प्रभारी राम नेवास ने ईवीएम और वीवीपैट के तकनीकी पहलुओं से कर्मचारियों को अवगत कराया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल पर मतगणना होगी। प्रत्येक राउंड में दो ईवीएम की गणना खुद प्रेक्षक अपनी मौजूदगी में कराएंगे। वीवीपैट के लिए एआरओ टेबल को निर्धारित किया गया है। यहां प्रत्येक विधानसभा की पांच ईवीएम और पीपीपैट के मतों का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी ईवीएम से मतों की गिनती 14 टेबलों पर की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने भी मतगणना के तकनीकी पहलुओं की जानकारी कर्मचारियों को दी। भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों से भी अवगत कराया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजिस्ट्रेट की जानकारी भी दी।
 
विधानसभा मतदेय स्थल   मतगणना चक्र
छाता  379 28
मांट 401 29
गोवर्धन  363  26
मथुरा  441  32
बलदेव  430 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed