{"_id":"5fd50a288ebc3e3d91333d00","slug":"lok-adalat-mainpuri-news-agr4717230127","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजदारी के 132 मामलों में एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजदारी के 132 मामलों में एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी परिसर में शनिवार को जिला जज तेजप्रताप तिवारी की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के आधार पर 8274 मामले निपटाए गए। फौजदारी के 132 मामलों का निस्तारण करके एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
दीवानी परिसर में लगाई गई लोक अदालत का जिला जज तेजप्रताप तिवारी, लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने निरीक्षण किया। लोक अदालत में जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने दो मामलों में समझौता कराया। स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट प्रदीप कुमार ने चार, स्पेशल जज डकैती नासिर अहमद ने छह, स्पेशल जज डकैती रामकिशोर पांडेय ने 45, अपर जिला जज शक्ति सिंह ने एक, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अनिल कुमार, अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय लवी यादव ने नौ-नौ मामले निपटाए।
प्राधिकरण सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने बताया सीजेएम तरन्नुम खान ने 32 मामलों में 74500 रुपया, 43 मामलों में 10800 रुपये, जेएम प्रियंका वर्मा ने नौ मामलों में 14100 रुपये, सिविल जज अमित मिश्रा ने 40 मामलों में 1210 रुपये, सिविल जज योगेश शिवा ने छह मामलों में 500 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
राजस्व के मामले निस्तारित किए
डीएम ने पांच, एसडीएम सदर ने 519, एसडीएम किशनी ने 474, एसडीएम घिरोर ने 472, एसडीएम कुरावली ने 268, एसडीएम करहल ने 489, एसडीएम भोगांव ने 1687 मामले निस्तारित किए। एडीएम ने नौ, एआरटीओ ने 1586 मामले समझौते से निपटाए।
बैंकों ने किया समझौता
लोक अदालत में बैंकों ने 537 मामलों में 3.88 करोड़ रुपये में समझौता किया। बीएसएनएल ने 107 मामलों में 4.74 लाख रुपया जुर्माना वसूल किया।
मोटर दुर्घटना में 1.64 करोड़ का मुआवजा
मोटर वाहन दुर्घटना बीमा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने ब्लाक परिसर स्थित न्यायाधिकरण में मोटर दुर्घटना केे मामले समझौते से निपटाए। मोटर दुर्घटना के 23 मामलों में वाहन की बीमा कंपनियों तथा पीड़ितों के बीच समझौता कराकर 1.05 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया।