फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lohamandi-Jaipur House Road: Culvert could not be built in a month more than two lakh people are facing proble

लोहामंडी-जयपुर हाउस मार्ग: एक माह में नहीं बन सकी पुलिया, दो लाख से अधिक लोग झेल रहे परेशानी

Fri, 28 Feb 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 09:48 AM IST
सार

एक महीने सेलोहामंडी-जयपुर हाउस सड़क मार्ग बंद है। यहां पुलिया निर्माण का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस वजह से दो लाख से अधिक लोग मुसीबत झेल रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Lohamandi-Jaipur House Road: Culvert could not be built in a month more than two lakh people are facing proble
लोहामंडी-जयपुर हाउस मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के लोहामंडी चौराहे के नाले पर पुलिया का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। एक माह से दो लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं। इसी दरम्यान निगम ने लोहामंडी बाजार में दुकानों के आगे के रैंप तोड़कर फुटपाथ बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इससे जाम की समस्या और विकराल हो चुकी है। एक माह से प्रमुख सड़क मार्ग पर यातायात बंद है। ऐसे में लोगों को दो से तीन किमी तक चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम जयपुर हाउस से लोहामंडी मार्ग के चौड़ीकरण का काम करवा रहा है। करीब एक माह पहले इस कार्य के लिए लोहामंडी चौराहे के नजदीक नाले की पुलिया को चौड़ा करने के लिए काम शुरू किया गया था। तभी से यह व्यस्त मार्ग बंद पड़ा है।
विज्ञापन

पहले पाइपलाइन शिफ्टिंग और इसके बाद पुलिया के निर्माण की धीमी गति के कारण लोहामंडी, जटपुरा, जयपुर हाउस, आलमगंज, जगदीशपुरा की बड़ी आबादी परेशानी से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच यहां नाला निर्माण कराने के लिए अतिक्रमण हटाने पर सहायक अभियंता सोमेश कुमार और व्यापारियोंके बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद तो लोहामंडी में चल रहे काम ठप जैसे हो गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों की निगरानी भी पहले जैसे नहीं रही है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जयपुर हाउस निवासी संदेश जैन बताते हैं कि निगम की लापरवाही का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है।

मार्ग बंद होने से दिनभर जाम
लोहामंडी से जयपुर हाउस की ओर जाने वाला मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। नाले के पास वाल्मीकि बस्ती की गलियों से होकर जाने वाले रास्ते पर भी जाम लगा रहता है। चौराहे पर वाहन फंसे रहते हैं।
नौैबस्ता के शिव कुमार ने बताया कि उन्हें जगदीशपुरा या एमजी रोड जाने के लिए पांच किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। दिनभर धूल के गुबार उड़ते हैं। आसपास के दुकानदार भी धूल से परेशान हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता का कहना है कि कुछ काम शेष है। कार्य जल्दी करवाने का प्रयास करेंगे। मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता का कहना है कि नए एई से यहां कार्य कराया जा रहा है। जल्द कार्य पूरा कराने के प्रयास कर रहे हैं।

लोहामंडी बाजार में व्यापार ठप
बाजार के दुकानदारों का कहना है कि दुकानदारी ठप हो चुकी है। एक माह से ग्राहकों का आवागमन बंद है। इसी बीच लोहामंडी से सेंट जोंस की ओर जाने वाले मार्ग पर रैंप तोड़े जाने से परेशानी बढ़ गई है।

ग्राहक ही नहीं आ रहे, क्या करें
व्यापारी संतोष अग्रवाल का कहना है कि एक पुलिया के निर्माण का काम धीमी गति से चल रहा है। इससे बाजार में ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। रास्ता बंद होने के कारण बाजार में आने से कतरा रहे हैं। 

हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं
व्यापारी नरेश दिवान ने बताया कि बाजार में दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। एक माह बीत चुका है। अभी काफी काम बाकी है। ग्राहकों के नहीं पहुंचने के कारण बाजार में मंदा चल रहा है। 


पटरी भी नहीं बन पाई
व्यापारी आकिल खान का कहना है कि रमजान कल से शुरू होेने वाले हैं। बाजार में रैंप तोड़े गए हैं। नाली की साइड पटरी भी नहीं बन पाई है। इस कारण लोग परेशान हैं। त्योहार पर भी परेशानी उठानी पड़ेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed