फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   locust swarm attack in mainpuri

मैनपुरी में टिड्डी दलों ने फिर बोला हमला, रातभर पीछे दौड़ते रहे कृषि विभाग के अधिकारी

Sat, 11 Jul 2020 04:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jul 2020 04:19 PM IST
सार

  • टिड्डी दल की सूचना पर रातभर दौड़ते रहे कृषि विभाग के अधिकारी, एक दल को किया खात्म, दो दलों ने किया पलायन 

विज्ञापन
locust swarm attack in mainpuri
टिड्डियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में शुक्रवार की रात टिड्डी दल ने तबाही मचाई। रात में ही सूचना पर कृषि विभाग के अधिकारी दौड़ते रहे। सतर्कता से जहां एक दल को रात में ही खत्म कर दिया गया तो वहीं दो दल शनिवार को सुबह कई क्षेत्रों में होते हुए सीमावर्ती जिलों में प्रवेश कर गए। हालांकि कृषि विभाग अलर्ट पर है। किसानों को भी आगाह किया है। 

विज्ञापन

 
शुक्रवार रात को नौ बजे फिरोजाबाद क्षेत्र से पांच सौ मीटर लंबे एक टिड्डी दल ने जिले में प्रवेश किया। कृषि विभाग को इसकी सूचना मिलते ही उप कृषि निदेशक डीवी सिंह और जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगन दीप सिंह मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन



रात तकरीबन 11 बजे से कृषि विभाग की टीम के साथ अधिकारियों ने घिरोर क्षेत्र में टिड्डी दल की तलाश शुरू की। लगभग डेढ़ घंटे की तलाश के बाद मधन गांव के पास खेतों में बैठा ये झुंड को मिल गया। इस दौरान किसान भी टीम के मदद के लिए साथ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीटनाशक का छिड़काव कराया गया

टीम के साथ आई दमकल की गाड़ी से क्लोरोपाइरीफोस दवा का स्प्रे कर इस झुंड को नष्ट कर दिया गया। इसके बाद टीम आसपास के गांव नगला भजन, नगला खेरिया, शाहजहांपुर आदि में रात दो बजे तक तलाश करती रही। कहीं भी टिड्डी न मिलने के बाद अधिकारी वापस लौट आए। 

शनिवार सुबह फिर अधिकारियों को दल की सूचना मिली। पता चला कि पांच-पांच सौ मीटर लंबे दो और दलों ने भी जिले में हमला किया है। एक दल बेवर और भोगांव क्षेत्र में सक्रिय था तो दूसरा दल किशनी और करहल क्षेत्र में। दिन होने के चलते ग्रामीण टिड्डियों को शोर करके उड़ाते रहे। 

एक दल जहां बिछवां, भोगांव, बेवर में होता हुआ दोपहर बाद फर्रुखाबाद की ओर निकल गया तो वहीं दूसरा दल दन्नाहार, किशनी, करहल, जागीर क्षेत्र में होता हुआ कन्नौज की ओर निकल गया। इससे कृषि विभाग ने राहत की सांस ली है। 

टिड्डी धान के लिए बड़ा खतरा 

जिले में बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। अब धान की रोपाई का काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में अब अगर टिड्डी आती है तो फसलों को बड़ा नुकसान होगा। अब तक तो खाली खेत होने के चलते बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ। इसकी चिंता कृषि विभाग और किसानों को भी सता रही है। 

अंडों की भी तलाश जारी 

कृषि विभाग ने जहां टिड्डी का एक दल खत्म कर दिया तो वहीं दो दल जिले की सीमा से बाहर निकल गए। इसके बाद भी कृषि विभाग परेशान है, क्योंकि रात में दलों के आने से उनके अंडे देने की आशंका अधिक है। अगर टिड्डी दलों ने अंडे दिए हैं तो उन्हें नष्ट कराना बहुत जरूरी है।

जिला कृषि अधिकारी डॉ गगन दीप सिंह ने बताया कि एक टिड्डी दल को दवा का स्प्रे कर रात में ही  खत्म कर दिया गया था। दो दल जिले की सीमा से अलग-अलग दिशाओं में चले गए हैं। अगर कहीं भी टिड्डी की सूचना मिले तो तत्काल सूचित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed