फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loco pilot goes on duty, thieves break into house, steal jewellery and cash

Agra News: ड्यूटी पर गया लोको पायलट, चोरों ने घर के ताले तोड़ गहने ,नकदी किए चोरी

Thu, 08 Jan 2026 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Loco pilot goes on duty, thieves break into house, steal jewellery and cash
आगरा। शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में किराए पर रहने वाले रेलवे के लोको पायलट के घर के ताले तोड़ कर चोराें ने लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने मकान के निचले तल पर रहने वाले मकान मालिक के कमरे का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। पीड़ित जब सुबह ड्यूटी से वापस आए तो घटना की जानकरी हुई। शाहगंज थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है।मूल रूप से बरहन के नगला पचौरी के रहने वाले देवेश पचौरी आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट हैं। वह पत्नी और पांच साल के बेटे के साथ शाहगंज थाना के वेस्ट अर्जुन नगर क्षेत्र में अरुण जैन के मकान में किराए पर रहते हैं। मकान मालिक निचले तल पर और वह ऊपर के तल पर रहते हैं। मकान मालिक अपने बेटे से मिलने हैदराबाद गए हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्नी ममता अपने मायके मानस नगर गई हुई थीं। रात में वह ड्यूटी के लिए आगरा कैंट स्टेशन गए थे। सुबह 8 बजे जब वापस आए तो उनके होश उड़ गए। ऊपर के हिस्से के गेट और जाली के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद शटर का इंटरलॉक भी टूटा हुआ था। चोर घर से सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, छह कानों के कुंडल, एक चैन, दो पेंडल, 6 चांदी की पायल और 50 हजार रुपये चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है। चोरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed