फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   locks of house broken in daylight and goods worth eight lakhs were stolen

Agra: मकान की छत का जाल तोड़कर घुसे चोर, 8 लाख का माल ले गए; सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

Wed, 12 Mar 2025 11:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Mar 2025 11:22 PM IST
सार

सदर के रोहता में चोरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। मकान में कोई नहीं था। छत के रास्ते चोर अंदर घुस गए। पूरा मकान खंगाल डाला। महिला लाैटी तो घर का नजारा देख होश उड़ गए।

विज्ञापन
locks of house broken in daylight and goods worth eight lakhs were stolen
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान की छत का जाल तोड़कर 15 हजार रुपये की नकदी सहित करीब आठ लाख के गहने चोरी कर लिए। ननिहाल से वापस आने पर महिला से दिल्ली में बच्चों के साथ रहे रहे पति को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


गंगोत्री विहार रोहता निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि वह सेना में तैनात हैं। दिल्ली में बच्चों के साथ रहते हें। उनकी पत्नी ललितेश रोहता रहती हैं। मंगलवार सुबह पत्नी परिवार के लोगों के साथ अपनी ननिहाल दाऊजी तेरहवीं में गई थीं। 
विज्ञापन


मकान के मेन गेट से ताला लगा था। रात 8:30 बजे वह वापस घर पहुंची। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा था। छत पर जाकर देखा तो जाल टूटा हुआ था। सामान चेक करने पर पता चला कि चोर 15 हजार रुपये की नकदी के साथ 8 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर दोपहर 1:45 बजे घर के अंदर छत के रास्ते दाखिल हुए थे। दोपहर करीब 3:40 बजे निकल गए। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed