{"_id":"63596ee9667096647865df45","slug":"locks-hanging-on-the-atm-there-was-a-need-to-withdraw-money-kasganj-news-agr5514386168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर लटके ताले, धन निकासी को पड़ गए लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर लटके ताले, धन निकासी को पड़ गए लाले
विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव के चलते बैंकों में अवकाश चल रहा है। इन अवकाशों के बीच बुधवार को एटीएम पर भी ताले लटक गए, जिससे लोगों को धन निकासी के लाले पड़ गए। पर्व के मौके पर लोग धन निकासी के लिए एटीएम के चक्कर काटते देखे गए।
जिला में 98 बैंक शाखाएं संचालित हैं। इन बैंक शाखाओं ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए जगह-जगह एटीएम लगा रखे हैं, लेकिन जरूरत के समय ये एटीएम ग्राहकों की मदद नहीं कर पाते। 22 अक्तूबर को माह के अंतिम शनिवार को बैंक बंद हो गए। अगले दिन रविवार का अवकाश होने से बैंक बंद हो गए। इसके बाद दीपोत्सव अवकाश शुरू हो गए। बैंकों ने कई दिनों के लिए बैंक अवकाश होने के बाद भी पर्याप्त कैश की व्यवस्था नहीं की। मंगलवार तक तो एटीएम में कैश रहा, जिससे लोगों ने एटीएम से धन की निकासी कर ली, लेकिन बुधवार को एटीएम कैश समाप्त हो गए। इसके साथ ही इनमें ताले लटक गए। अभी बैंक बृहस्पतिवार को भी बंद रहेंगे। इस दिन भाई दूज पर्व है। पर्व की वजह से लोगों को धन की आवश्यकता है। जिससे लोग धन निकासी के लिए जब एटीएम पर पहुंचे तो उसमें ताले लटके नजर आए। धन निकासी के लिए एक बैंक के एटीएम से दूसरे बैंक के एटीएम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन धन की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे वे मायूस हो गए। कार्ड धारक रमेश ने बताया कि भाई दूज पर्व पर अपनी बहन के लिए उपहार देने के लिए धन की आवश्यकता है। इसके लिए वे एटीएम पर गए, लेकिन ताला लटका मिला। कई एटीएम वह देख चुके हैं, लेकिन सभी बंद मिले। जिससे समस्या हो गई है।