{"_id":"69ee80a0d1431a1f3e01097c","slug":"lockers-shifted-to-kachari-ghat-branch-under-tight-security-agra-news-c-25-1-agr1034-1045163-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लाॅकर कड़ी सुरक्षा में कचहरी घाट शाखा में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लाॅकर कड़ी सुरक्षा में कचहरी घाट शाखा में शिफ्ट
विज्ञापन
आगरा। थाना छत्ता के भैरों बाजार स्थित कृष्णा सिटी माॅल के लिए बेसमेंट की खुदाई से गिरी केनरा बैंक परिसर से रविवार को लाॅकर निकाले गए। उन्हें पुलिस-पीएसी की कड़ी सुरक्षा में कचहरी घाट शाखा ले जाया गया। जल्द ही ग्राहक इन लाॅकरों को संचालित कर सकेंगे। उधर, साजिश के तहत बैंक गिराए जाने की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह मामला लखनऊ तक अधिकारियों के पास पहुंच गया है। मामले में बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 40 साल पुरानी केनरा बैंक के बराबर में कृष्णा सिटी माॅल का निर्माण कार्य चल रहा था। कई दिन से माॅल के लिए बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर खुदाई करने से यह हादसा हो गया।
बैंक का आगे और पीछे का हिस्सा बच गया था। पिछले हिस्से में स्ट्रांग रूम था। इसमें लॉकर थे। ग्राहकों को लग रहा था कि लाॅकर को भी नुकसान पहुंचा होगा। बैंक मैनेजर ने स्पष्ट किया कि लाॅकर सुरक्षित हैं। जल्द ही ग्राहक अपने लाॅकर संचालित कर सकेंगे।
विज्ञापन
- साजिश की आशंका
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप लगाया कि बेसमेंट के लिए खुदाई से बैंक का भवन गिराने की साजिश हो सकती है। बैंक को भी बिल्डर ने खाली करने के लिए कहा था। मगर बैंक की तरफ समय मांगा गया था। इससे निर्माण में देरी हो रही थी। खुदाई के दाैरान भी बैंक की तरफ सुरक्षा इंतजाम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की गई।
- पुराने निर्माणों पर चुप्पी
क्षेत्रीय निवासी अपूर्व शर्मा ने बताया कि कृष्णा माॅल के बेसेमेंट की खुदाई के लिए नियमों की अनदेखी की गई। यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भैरों मंदिर के पास एक निर्माण हुआ था। इससे मंदिर में दरार आ गई थीं। पुराने शहर में कई पुराने और जर्जर भवनों पर बिल्डरों की नजर हैं। इन्हें तोड़कर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। निर्माण स्थल के आगे टिनशेड लगाकर बहुमंजिला भवन से आसपास के घरों में डर का माहाैल है। विभागीय अधिकारी भी निर्माण पर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। कभी भी इन भवनों की जांच नहीं होती है।
- बिल्डर की करतूत पर डाला पर्दा
अब माॅल के बाहर टिन लगाकर बिल्डर की करतूत पर पर्दा डाल दिया गया है। निर्माण कार्य पीछे की तरफ चल रहा है। इस मामले में बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें कृष्णा अर्थ डेवलेपर्स एलएलपी के मालिक राकेश कोहली और कृष्णा भू विकास एलएलपी के मालिक विनोद कुमार अग्रवाल नामजद हैं। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। एडीए की टीम से समन्वय कर पड़ताल की जाएगी।