{"_id":"5e8062b88ebc3e77515fbae0","slug":"lockdown-update-wholesale-medical-shops-will-open-daily-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब रोज खुलेंगी दवा की थोक दुकानें, एक मीटर की दूरी का पालन नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोज खुलेंगी दवा की थोक दुकानें, एक मीटर की दूरी का पालन नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
Sun, 29 Mar 2020 04:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Mar 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अब दवा की थोक दुकानें भी रोजाना खुलेंगी। जिला प्रशासन ने दवा व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए सम-विषम फार्मूला खत्म कर दिया है। दवा विक्रेताओं को होम डिलीवरी पर ज्यादा जोर देने को कहा है।
दुकानों पर भीड़ न जुटे और लोगों के बीच में एक मीटर की दूरी का पालन करने का सख्त हिदायत दी है। सम तारीख में दवा की फुटकर और विषम तिथि में दवा की थोक दुकानें खोलने का फार्मूला बनाया था, लेकिन अब थोक और फुटकर की दुकानें रोज खोली जाएंगी।
जिला प्रशासन ने शुक्रवार को फुटकर दुकानों को रोज खोलने के निर्देश दिए थे, अब रविवार से थोक की दुकानें सुबह 11 से शाम छह बजे तक खोली जाएंगी। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया कि दुकानों पर एक मीटर नियम का पालन नहीं होता मिला तो संचालक पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
आगरा फार्मा एसोसिएशन के महामंत्री महेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पुनीत कालरा, आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा, आशीष ब्रह्मभट्ट और आगरा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शू शर्मा ने सभी विक्रेताओं को जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

रोज खुलेंगी खाद-बीज की दुकानें
जिले में खाद-बीज की दुकानें रोजाना सुबह दस से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। दुकानों को बंद करने के बादसैनिटाइज करने के भी निर्देश दिए हैं। दुकान पर दो ही कर्मचारी रहेंगे। ग्राहकों के लिए एक-एक मीटर की दूरी बरतना जरूरी होगा।
जिले में खाद-बीज और उवर्रक की 600 से अधिक दुकानें हैं। किसानों की बात करें तो 2.69 लाख है। इन दुकान खुलने से किसानों को राहत मिली है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि दुकानदार एक मीटर की दूरी पर ग्राहकों को खड़ा करेंगे, खुद की दुकान पर दो ही कर्मचारी रह सकते हैं।
इसका पालन न करने पर विक्रेता पर कार्रवाई की जाएगी। किसान नेता मोहन सिंह चाहर और चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि बीज-खाद की दुकानें रोजाना खुलने से किसानों को राहत मिलेगी।