फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown update news cm yogi aditaynath will visit agra

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा हुआ निरस्त

Tue, 31 Mar 2020 04:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Mar 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
lockdown update news cm yogi aditaynath will visit agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को आगरा दौरा निरस्त हो गया। जिलाधिकारी प्रभू एन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब गाजियाबाद से सीधे लखनऊ जाएंगे। आगरा नहीं आएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर आगरा में दो दिन से देर रात तक तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार दोपहर में उन्हें आना था। लेकिन सुबह 10 बजे उनका आगरा कार्यक्रम निरस्त हो गया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभू एन सिंह ने बताया कि अब मुख्यमंत्री आगरा नहीं आएंगे। वो गाजियाबाद से सीधे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बीते रविवार को मुख्यमंत्री नोएडा में कोरोना की रोकथाम को लेकर किए प्रशासनिक इंतजामों से असंतुष्ट नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे को लेकर अफसर थे सतर्क

लिहाजा आगरा जिला प्रसाशन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर खासा सतर्क था। मंगलवार सुबह शहर में सख्ती नजर आई। कई जगह पुलिस बेरियर पर लोगों को रोक कर पूछताछ करती रही। सर्किट हाउस में सीएम को कोरोना की रोकथाम की समीक्षा करनी थी।

मुख्यमंत्री योगी के आने का कार्यक्रम आते ही पुलिस ने सोमवार को सख्ती की। सड़क पर निकले लोगों में से 776 के चालान काटे। इनमें से 383 जिला पुलिस ने काटे और 393 ट्रैफिक पुलिस ने। मंगलवार को सख्ती और बढ़ा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed