फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

टूंडला में पूरी तरह रहेगा लॉकडाउन, नहीं खुलेगी कोई भी दुकानें

Fri, 10 Apr 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
lockdown
टूंडला के बल्देवरोड से जैनगली वाले रास्ते को बंद होने पर खड़े मोहल्ले के लोग - फोटो : TUNDLA
टूंडला(फिरोजाबाद)। तहसील के गांव प्रतापपुर निवासी युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। प्रशासन ने शुक्रवार को टूंडला नगर में प्रवेश करने वाले कई रास्तों को बैरीकेडिंग लगा दी है। इसके साथ ही शनिवार से टूंडला में दवाएं छोड़कर किसी भी प्रकार की कोई दुकान नहीं खुलेगी। दूध, फल, सब्जी व किराना वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी। इसके बाद भी कोई सड़कों पर घूमता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टूंडला में अभी तक लॉकडाउन की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई जा रहीं थी। सुबह 11 बजे तक फल, सब्जी, किराना सहित कई अन्य दुकानें भी खुल रहीं थीं। बीच-बीच में प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो लोग लुकाछिपी का खेल खेलने लगे। अब प्रतापपुर निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने एवं उसके संपर्क में तीन दर्जन ग्रामीणों के आने से हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने न सिर्फ प्रतापपुर गांव सील किया है, अपितु अघोषित टूंडला नगर को भी सील कर दिया है। पुलिस ने हाइवे से नगर में आने वाले अधिकतर मार्ग बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में प्रशासन ने टूंडला नगर में लॉकडाउन को पूरी तरह लागू करने का फैसला लिया है। उपजिलाधिकारी केपी सिंह तोमर ने बताया कि अब तक नगर के दूध, फल, सब्जी व किराना व्यापारियों को मिल रही छूट पूरी तरह बंद कर दी गई है। शनिवार से नगर में किसी भी प्रकार की ठेल, प्रतिष्ठान नहीं खुलेंगे। यहां तक कि दूध की भी दुकानें नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed