{"_id":"5eb98cdf2e3ab46da0675d23","slug":"lockdown-team-gave-instractions-to-agra-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः राजधानी से आई टीम ने दिए आगरा पुलिस को सख्त निर्देश, बढ़ाई जाए और सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः राजधानी से आई टीम ने दिए आगरा पुलिस को सख्त निर्देश, बढ़ाई जाए और सख्ती
Mon, 11 May 2020 11:11 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 11 May 2020 11:11 PM IST
सार
लॉकडाउन का पालन और कड़ाई से कराना होगा
विज्ञापन
लॉकडाउन के पालन की रणनीति बनाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ से आई पांच सदस्यीय विशेष टीम ने एडीजी अजय आनंद व पुलिस अधिकारियों के साथ आगरा में लॉकडाउन की समीक्षा की। लॉकडाउन का प्रभावी पालन नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उनसे कहा कि हॉटस्पॉट में कोई भी घर से नहीं निकलने पाए। यह जिम्मेदारी पुलिस की होगी। साथ ही लॉकडाउन का पालन और कड़ाई से कराना होगा।
समीक्षा में पाया गया कि हॉटस्पॉट से लगातार मरीज आ रहे हैं। यहां लोग घरों से निकल भी रहे हैं। प्रमुख सचिव आलोक कुमार जब पिछले दिनों आए थे, तब हॉटस्पॅाट भी देखकर आए थे। उन्होंने निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट में जरूरी चीजों की डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को घर से बाहर आना ही न पड़े।
उन्होंने कहा कि केवल चौराहों पर ही नहीं, पुलिस को बस्तियों में भी सख्ती करनी होगी। खासकर सुबह और शाम के समय। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आगरा में रिकार्ड चालान किए गए हैं। लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमे भी रोज दर्ज किए जा रहे हैं।

Trending Videos
बैठक में आलोक कुमार के अलावा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे, आईजी विजय प्रकाश, एसजीपीजीआई प्रो. आलोक नाथ व अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अवनीश कुमार सिंह के अलावा कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, सीडीओ जे रीभा, एसएन प्राचार्य प्रो. जीके अनेजा आदि मौजूद रहे।