फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown, of two days, kosi, close, market

लॉकडाउन : सुबह बेअसर, नौ बजे बाद दिखा असर

Sat, 11 Jul 2020 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown, of two days, kosi, close, market
कोसीकलां में सूने पड़े बाजार। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां। करीब दो महीने बाद शनिवार को नगर में फिर पहले फेस के लॉकडाउन जैसा नजारा दिखा। सड़कों-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। दवा की दुकानें और अस्पताल समेत जरूरी सेवाएं ही संचालित हुईं। बंद के बावजूद शनिवार सुबह रोजाना की तरह रही। आवाजाही पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। नौ बजे के बाद लॉकडाउन का असर दिखाई दिया। बसें न चलने से रोडवेज बस स्टैंड सूने नजर आए।
विज्ञापन

एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य और सीओ जगदीश कालीरमन समेत प्रशासन व पुलिस अफसर दिनभर का जायजा लेते रहे। नगर पालिका परिषद ने विशेष अभियान के तहत कई जगहों पर सफाई और सैनिटाइजेशन कराया। ईओ पूर्णिमा दुबे ने सफाईकर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। नगर में बेवजह घूमते मिले कुछ लोगों पर पुलिस ने सख्ती भी की। एसडीएम ने सभी से अपील की कि बिना इमरजेंसी के कोई घरों से न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed