{"_id":"5f05c79d8ebc3e63c161e3bf","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4495466197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंडी कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंडी कराई बंद
विज्ञापन
08एमएनपी-04-शहर के आगरा रोड पर हॉटस्पॉट एरिया में बाजार बंद और पसरा सन्नाटा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवीन मंडी में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। दरअसल प्रशासन ने दो दिन के लिए नवीन मंडी को बंद करा दिया है। बुधवार को मंडी पहुंचने वाले किसानों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
मंगलवार को जिले में दस लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें एक व्यक्ति नवीन मंडी में दुकान किए हुए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवक लगातार मंडी जा रहा था। इस पर एहतियात बरतते हुए बुधवार को प्रशासन ने नवीन मंडी बंद कर दी। इसके चलते मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन तक यह समस्या रहेगी। वहीं आगे भी मंडी खुल पाएगी या नहीं इसका निर्णय बाद में होगा।
सैनिटाइज कराना भी जरूरी
नवीन मंडी में जिले से ही नहीं बल्कि गैर जिलों से भी किसान और व्यापारी आते हैं। रोजाना यहां लगभग दो से तीन हजार लोगों का आवागमन है। इसलिए यहां कोराना का खतरा भी अधिक है। ऐसे में नगर पालिका को मंडी को सैनिटाइज कराना चाहिए।
विज्ञापन
- एक आढ़ती कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एहतियात के तौर पर मंडी दो दिन के लिए बंद कराई गई है। आगे प्रशासन के आदेश के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। - प्रदीप कुमार, मंडी सचिव।