{"_id":"5ede21f78ebc3e90984dc34a","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4451876137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में मनमानी से खोली गई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में मनमानी से खोली गई दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। समझौता वार्ता के बाद सोमवार को पहले दिन ही दुकानदारों ने मनमानी से दुकानें खोलीं। एक साइड की दुकानें खोलने की योजना को दुकानदारों ने नहीं माना। मनमानी से खोली गई दुकानों की जानकारी पर इंस्पेक्टर कोतवाली बाजार में पहुंच गए। मनमानी करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर दुकानों को बंद कराया।
रविवार की शाम व्यापार मंडल और प्रशासन के बीच बंद बाजार को दाएं और बाएं क्रम में खोलने पर सहमति बनी। बाजार में एक साइड की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया। सोमवार को सदर बाजार, लोहामंडी, आगरा रोड पर कई दुकानदारों ने दूसरे साइड की दुकानें भी खोल लीं जिसे लेकर दुकानदारों में आपस में विवाद भी हुआ। दोनों साइड की दुकानें खोले जाने की जानकारी होते ही इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंच गए। इंस्पेक्टर कोतवाली ने मनमानी करने वाले दुकानदारों को चेेेेतावनी दी कि जो नियम बनाएं हैं उनका पालन करें। जिस साइड की दुकानें खोली जानी हैं। उसी साइड की दुकानें खोली जाएंगी। नियम विरुद्ध दुकानें खोली गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने दी चेतावनी
बाजार में दोनों ओर दुकानें खुले होने की जानकारी पाकर एसडीएम सदर रजनीकांत बाजार में पहुंचे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरू राठौर को बाजार में बुलाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अपने साथी राजेश गुप्ता, नीरज बैजल, मनोज गुप्ता के साथ बाजार में पहुंचे। एसडीएम ने कहा एक साइड की ही दुकानें एक दिन खुलेंगी जो दुकानदार सहयोग नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह बाजार बंद रहेंगे
बाजार में कई दुकानें अगले आदेशों तक नहीं खुलेंगी। नगर महामंत्री नीरज बैजल ने बताया संता बसंता चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड, तांगा स्टैंड से घंटाघर चौराहा, घंटाधर चौराहे से मदार दरवाजा क्षेत्र की सभी दुकानें प्रशासन के अगले आदेश तक बंद रहेंगीं।