{"_id":"5ed545168ebc3e9026270612","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4443437105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों का सामान्य रहा हाल, थमी रोडवेज ने शुरू की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों का सामान्य रहा हाल, थमी रोडवेज ने शुरू की चाल
विज्ञापन
01एमएनपी-11-रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ती सवारियां
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सोमवार को 70 दिन बाद बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हुआ। बसों को करहल रोड स्थित डिपो से सैनिटाइज करने के बाद भेजा गया। यहां आने वाले यात्रियों की संख्या तो बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन चहल कदमी भी यहां बड़े दिनों बाद नजर आई। यहां पूरी कमान एआरएम पीके श्रीवास्तव और स्टेशन प्रभारी सत्यदेव यादव ने संभाली।
अपनी निगरानी में उन्होंने प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ ही उनका नाम पता भी दर्ज किया। पहले दिन अधिकांश यात्री वह थे जो लॉकडाउन के दौरान जिले में फंसे हुए थे। अपने घर वापस लौटने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी, लेकिन कोरोना का भय भी कम नहीं था। पहले दिन मैनपुरी डिपो से दिल्ली के लिए तीन बसों से 39, आगरा केे लिए दो बसों से 28, फर्रुखाबाद के लिए एक बस से नौ और इटावा के लिए एक बस से दो यात्रियों को रवाना किया गया।
सामान को किया सैनिटाइज
बेवर डिपो से इटावा, कानपुर, आगरा, फर्रुखाबाद और दिल्ली के लिए पांच बसों का संचालन किया गया। इटावा के लिए 12, फर्रुखाबाद के लिए 14, आगरा के लिए 16, कानपुर के लिए चार और दिल्ली के लिए 17 यात्रियों को भेजा गया। एआरएम बेवर अपराजित श्रीवास्तव ने अपनी मौजूदगी में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही उनके हाथ और सामान को सैनिटाइज कराया।