मैनपुरी। हॉटस्पॉट जोन में आवाजाही पर रोक है। हॉटस्पॉट क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहेंगी। सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, ड्यूटी पर तैनात कर्मी ही जा सकेंगे। पुलिस कर्मी पूरी तरह चौकसी बरतें। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
बुधवार को डीएम ने हॉटस्पॉट, बफर जोन क्षेत्र तांगा स्टैंड से बड़ा चौराहा, आगरा गेट पुलिस चौकी, आगरा गेट पुलिस चौकी से ज्योति तिराहे तक पैदल भ्रमण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा हॉटस्पॉट क्षेत्र में चौकसी बरतें। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक किसी को अंदर नहीं जाने दें। प्रतिबंधित क्षेत्र में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। एक किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। अगर कोई दुकान खुली मिलती है तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करके दुकान को सील किया जाएगा। डीएम ने कहा शहर के अन्य स्थानों पर नियमानुसार दुकानें खुली रहेंगी। ग्राहक और दुकानदार मास्क, गमछा का प्रयोग करेंगे। मिठाई विक्रेता होम डिलीवरी कर सकेंगे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बाहर मिठाई दुकानदार दुकानों से मिठाई, समोसे बचे सकेंगे। ग्राहक दुकान पर बैठकर खा नहीं सकेगा। एसपी अजय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे।