फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

मोपेड से ही घर के लिए निकल पड़े दिहाड़ी मजदूर

Tue, 19 May 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
lockdown
किशनी (मैनपुरी)। प्रशासन जब व्यवस्था नहीं कर सका तो दिहाड़ी मजदूरों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन

राजस्थान के उदयपुर से सीतापुर जाने के लिए 18 दिहाड़ी मजदूर मोपेड से ही निकल पड़े।
पांच दिन चलकर किशनी की सीमा में पहुंचे। मंगलवार की सुबह खिदरपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। बाद में उनको बस से मुख्यालय भेजा गया।
मंगलवार को उदयपुर से सीतापुर के हरदौली गांव जा रहे पांच मोपेड पर परिवार सहित सवार अठारह लोगों को पुलिस ने रोक लिया। बॉर्डर पर मौजूद नगर पंचायत कर्मियों ने दिहाड़ी मजदूरों को भोजन करवाया।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ओमहरी बाजपेयी भी बार्डर पर पहुंच गए। उन्होंने मजदूरों को बस से मुख्यालय भेजा। दिहाड़ी मजदूर उदयपुर में टाउन हॉल के पीछे रेगर कॉलोनी में रहकर मजदूरी करते हैं। पांच दिन पहले 18 दिहाड़ी मजदूर मोपेड से सीतापुर के लिए निकले हैं।
विज्ञापन

पांच दिन से भरपेट खाना नहीं खाया
मजदूर सिदार्थ ने बताया उन लोगों ने पांच दिन से भरपेट खाना नहीं खाया है। रास्ते में ग्रामीण जो कुछ भी देते थे वही खाना खा लेते थे। वह लोग घर जाना चाहते थे। उदयपुर प्रशासन जब व्यवस्था नहीं कर सका तो निजी वाहनों से ही घर जाने का फैसला किया। शुक्रवार को सुबह वह लोग गांव जाने के लिए पांच मोपेड से निकले हैं। रास्ता लंबा होने तथा परिवार साथ होने के कारण पांच दिन में किशनी तक पहुंच सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed