{"_id":"5eb837518ebc3e906700b4a2","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr441303447","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 संविदा कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 संविदा कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एक तरफ कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ योद्धा वेतन पाने का इंतजार कर रहे हैं। 45 संविदा कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। ये कर्मचारी जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के उपचार में सहयोग कर रहे हैं। अस्पताल में ए स्क्वायर संस्था के तहत शासन के निर्देश पर 45 संविदा कर्मचारियों की तैनाती 17 फरवरी 2020 को की गई थी।
इनमें डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, वार्ड आया आदि शामिल हैं। इन कर्मचारियों को नियुक्ति के बाद से अभी तक एक भी महीने का मानदेय नहीं मिला है। स्टाफ नर्स नीरज, रूचि, अखिलेश कुमार, जुगल किशोर, मनीश कुमार ने जिलाधिकारी से समस्या समाधान की मांग की है।
महामारी में नहीं करना चाहते बहिष्कार
कोरोना योद्धा कोरोना महामारी के बीच बिना मानदेय के कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस महामारी में उनकी यह भी मंशा नहीं है कि वे कार्य बहिष्कार या कोई अन्य कदम उठाएं। उनका जिलाधिकारी से केवल यही निवेदन है कि उन लोगों को शीघ्र मानदेय दिलवाया जाए। इससे कि महामारी के बीच वे ड्यूटी करते हुए अपने परिवार के भरणपोषण की व्यवस्था कर सकें।
विज्ञापन
- दो दिन पहले ही मुझे आदेश मिले हैं कि संविदा कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान किया जाए। पूर्व में यह व्यवस्था सीएमओ के अंडर में थी। बिल तैयार किए जा रहे हैं। शीघ्र ही मानदेय भुगतान किया जाएगा। - डॉ. आरके सागर, सीएमएस