फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

दिल्ली से घर लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

Thu, 07 May 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
lockdown
07एमएनपी-10-नगला गुरुबख्श में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दिल्ली से घर लौटा गांव नगला गुरुबख्श का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। संक्रमण के खतरे को लेकर प्रशासन ने गांव को सील कर सैनिटाइजेशन कराया। ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। कोरोना संक्रमित युवक को सीएचसी भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव नगला गुरुबख्श निवासी युवक दिल्ली में सब्जी बेचने का कार्य करता था। दो मई को वह दिल्ली से गांव आ गया। दिल्ली से लौटते समय वह कुरावली के पास घायल हो गया, जिससे उसके शरीर में चोट लग गई। चार मई को वह अपनी ट्राईसाइकिल से भोगांव पहुंचा और स्वयं ही जांच के लिए अपना सैंपल दिया। बृहस्पतिवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव की सूचना गांव में पहुंची तो गांव के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। युवक को स्वास्थ्य विभाग ने भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड लेविल-एक में भर्ती कराया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या फिर से दो हो गई है। युवक की मां, भाई और बहन का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। तीनों परिजनों को क्वारंटीन हाउस नवोदय भोगांव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार करने वाले चार को भी किया क्वारंटीन
नगला गुरुबख्श निवासी युवक दिल्ली से लौटते समय कुरावली में घायल हो गया था। इसके बाद वह गांव पहुंचा था। गांव पर ही एक अवैध क्लीनिक पर उसका उपचार किया गया था। पिछले पांच दिनों से वह वहीं उपचार ले रहा था। बृहस्पतिवार को गांव पहुंची प्रशासन की टीम ने अवैध क्लीनिक संचालक और उसके तीन अन्य साथियों सहित चार लोगों को यहां से क्वारंटीन हाउस भेज दिया। अवैध क्लीनिक संचालक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने एफआईआर की तैयारी की है।
दस लोगों को सैंपल के लिए भेजा
प्रभारी चिकित्साधिकारी कुचेला डॉ. पपेंद्र कुमार, डॉ. दिनेश मिश्रा पांच टीमों के साथ बृहस्पतिवार को नगला गुरुबख्श पहुंचे। यहां घर-घर जाकर ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। गांव के 10 लोगों को सैंपल के लिए क्वारंटीन हाउस भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज भी कराया गया है। गांव में दो टीमें सैनिटाइज के लिए लगी रहीं। वहीं अवैध क्लीनिक पर इलाज कराने वाले 85 लोगों को भी चिह्नित किया गया।

----
प्रशासन ने गांव को किया सील
नगला गुरुबख्श में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन भी सख्त हो गया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एसडीएम रजनीकांत, डीपीआरओ स्वामीदीन शासनिक अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को घरों में रहने की चेतावनी दी। पुलिस ने पूरी गांव को सील करते हुए गलियों में अवरोध लगा दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि कोई भी गांव के बाहर नहीं जाएगा। प्रशासनिक आदेशों का अवहेलना करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed