{"_id":"5e948c9a8ebc3e76a002e572","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr437723275","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न और बचाव सामग्री वितरित कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न और बचाव सामग्री वितरित कर रहे लोग
विज्ञापन
13एमएनपी-08-शहर के डीएननगर में मास्क तैयार करतीं महिलाएं
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन और समाजसेवी लगातार प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को भी खाद्यान्न के साथ ही लोगों को मास्क आदि का वितरण किया गया।
शहर के मोहल्ला डीएन नगर में कविता राठौर, किरन चौहान, जयश्री भदौरिया, राधा भदौरिया, सान्या तोमर, प्रभा राठौर करोना महामारी के बीच लोगों को निशुल्क मास्क वितरित करने का कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा घरों पर ही मास्क तैयार किए जा रहे हैं। शहर में प्रशासनिक अधिकारियों ने खाद्यान्न वितरित किया। वहीं तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारियों और तहसीलदार ने अपने-अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों को लेखपाल की मदद से खाद्यान्न वितरित किया। कस्बा बेवर में चेयरमैन सुनीति भाटिया ने कस्बा के लोगों को खाद्यान्न वितरित किया।
कस्बे में कम्युनिटी किचन चालू
बेवर। कस्बे के इटावा रोड पर आदर्श पब्लिक स्कूल के पास शासन की ओर से कम्युनिटी किचन चालू कर दिया गया है। सोमवार को तहसीलदार कमल कुमार सिंह ने जरूरतमंदों को कम्युनिटी किचन पहुंचकर भोजन वितरित किया। तहसीलदार ने बताया कि भोजन किचन पर सुबह 10 बजे से शाम बजे तक वितरित किया जाएगा।