फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

लॉकडाउन के बीच बढ़ रहे मदद के हाथ

Sat, 04 Apr 2020 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
lockdown
04एमएनपी-12-नगर पालिका में जरूरतमंदों को राशन वितरित करते चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। 21 दिन के लॉकडाउन के बीच लोगों के घरों में खाद्यान्न की कमी होने लगी है। लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ ही नगर पालिका, नगर पंचायतें व समाजसेवी आगे आ रहे हैं। शनिवार को भी जगह-जगह जरूरतमंदों को भोजन व खाद्यान्न वितरित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता ने जरूतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। ईओ लालचंद भारती, विशेष यादव, वरुण मिश्रा, शिशुपाल सिंह रहे। एआरटीओ राजेश कर्दम ने जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को भोजन के पैकिट उपलब्ध कराए। डॉ. आरके सिंह रहे। भीमसेन मंदिर से भी जरूरतमंदों को भोजन के पैकिट वितरित किए गए। रामगुप्ता और उनके सहयोगियों ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया।
विज्ञापन

ऊषा त्रिपाठी ने 35 हजार का दिया चेक
नगर के मोहल्ला अवधनगर निवासी कवयित्री ऊषा त्रिपाठी ने एसडीएम सदर रजनीकांत को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 35 हजार का चेक प्रदान किया।
ईओ ने सफाई नायकों को सौंपे सैनिटाइजर और मास्क
मैनपुरी। सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ईओ लालचंद भारती और इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह ने सफाई कर्मचारियों, सफाई नायकों को 550 मास्क और 150 सैनिटाइजर प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों को भेजा राशन
घिरोर। कस्बा घिरोर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद पिछले आठ दिनों से नगर के जरूरतमंद 200 परिवारों को खाद्यान्न वितरित कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष शिवकुमार शास्त्री, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, मोहित गुप्ता, अंकुश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, गोविंद गुप्ता रहे। ताहरपुर की ग्राम प्रधान प्रियंका देवी ने ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार के साथ जरुरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया।

लॉकडाउन में सख्त तो मददगार भी है पुलिस
करहल। कोरोना वायरस के संकट के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान करहल पुलिस अगर कहीं सख्त है तो मानवीय चेहरा भी नजर आ रहा है। सीओ अशोक कुमार व एसएचओ देवेंद्रनाथ मिश्र के नेतृत्व में समूचे करहल में पुलिस दस्ते कड़ी निगरानी रखे हैं। गरीब, बेसहारा व बीमार लोगों को खाने पीने की परेशानी होने पर सीओ व एसएचओ ही नहीं उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मी भी करते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव ने बताया कि परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में लिए गए निर्णयानुसार कोरोना पीड़ितों की सहायतार्थ सभी सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक भी मददराशि उपलब्ध कराएंगे। सेवा निवृत्त शिक्षक यह मदद राशि पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed