{"_id":"5e8763ef8ebc3e78dc777929","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr436460538","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दान की धनराशि से सीधे मिलेगी जरूरतमंदों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दान की धनराशि से सीधे मिलेगी जरूरतमंदों को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से कई परिवारों के सामने पेट पालने का संकट खड़ा हो गया है। सरकार सहायता कर रही है, लेकिन फिर भी कुछ परिवार मुसीबत में हैं। इन परिवारों का सहारा अब पंचायत राज विभाग बनेगा। विभाग दान की धनराशि से सीधे जरूरतमंदों को सामान उपलब्ध कराएगा।
अब तक जो भी प्रधान या अन्य लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिए धनराशि दान में दे रहे थे वह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जा रही थी। इससे सीधे तौर पर जिले के गरीब लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा लेकिन अब पंचायत राज विभाग ने एक नई पहले की है। इसके लिए दान में मिलने वाली धनराशि को सीधे किसी व्यापारी के खाते में उच्चाधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद भेजा जाएगा। वहीं से सीधे जरूरतमंदों को चिह्नित कर उस धनराशि से सामान की आपूर्ति की जाएगी। इस योजना के तहत रठेरा की प्रधान पूनम यादव ने 51 हजार रुपये का चेक दिया है। इस धनराशि से पांच-पांच सौ रुपये के सौ पैकेट तैयार हुए हैं। इनमें आटा, दाल, तेल और मसाले हैं। ये पैकेट जरूरतमंदों को गांवों में पहुंचाए जाएंगे। अन्य प्रधानों से भी इसमें सहयोग की अपील की गई है।
विभाग का प्रयास है कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जाए। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत प्राप्त धनराशि से सीधे सामान दिलाने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
स्वामीदीन, डीपीआरओ।