{"_id":"5eb100d18ebc3e90835dd5a2","slug":"lockdown-latest-update-liquor-shop-open-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: आगरा में शर्तों के साथ खुलीं शराब की दुकानें, खरीदारों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: आगरा में शर्तों के साथ खुलीं शराब की दुकानें, खरीदारों की लगी लंबी कतार
Tue, 05 May 2020 01:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 May 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के बाहर लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा जिले में भी मंगलवार से शर्तों के साथ शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। देहात क्षेत्र में देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी। किरावली और फतेहाबाद में शराब की दुकानें खुलने से पहले ही खरीदार कतार में लग गए। हालांकि कई जगह सत्यापन की वजह से दुकानें नहीं खुल पाईं।
सोमवार को प्रदेश के अन्य जिलों में खुली शराब की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। जिसे देखते हुए आगरा में भी दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन कराना पुलिस के लिए चुनौती होगा। हालांकि प्रशासन का दावा है कि सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जिले के किरावली और फतेहाबाद क्षेत्र में शराब की दुकानें खुली हैं।

जिले में है 795 शराब की दुकानें
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अन्य जनपदों में शराब की दुकानें खुल गई हैं। आगरा में शहरी क्षेत्रों से दूर सिर्फ देहात में शराब बिक्री की अनुमति दी गई है। दुकानें उन्हीं इलाकों में खोली गईं, जहां कोई कोरोना संक्रमित नहीं है। दुकानों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस गश्त करेगी। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया कि देहात में फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, ककुआ में दुकानें नहीं खुलेंगी। उन्हीं दुकानों को खोला गया है, जो आबादी क्षेत्र से दूर स्थिति हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी तरह की 795 शराब की दुकानें हैं। इनमें 307 देसी शराब, 224 अंग्रेजी शराब व अन्य बीयर शॉप हैं।

शहर के ग्रीन जोन में भी नहीं खुलेंगी दुकानें
आगरा शहर में 11 जोन ग्रीन हैं, लेकिन पूरा शहर रेड जोन है। ऐसे में शहरी ग्रीन जोन में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगीं। शराब की दुकानें सिर्फ शहर से बाहर उन इलाकों में खुलेंगी, जहां आबादी क्षेत्र नहीं होगा और कोई कोरोना संक्रमित नहीं होगा।
आगरा में शराब की जबर्दस्त खपत है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में एक साल में करीब 1.43 करोड़ लीटर सभी तरह की शराब की खपत होती है। लॉकडाउन में शराब बंदी से सरकार को हर माह करोड़ों रुपये की राजस्व हानि हो रही थी।