फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown latest news passengers trains not scheduled to run

Lockdown: ट्रेनों का चलना तय नहीं, अधिकतर में रिजर्वेशन फुल, 20 अप्रैल तक लंबी वेटिंग

Mon, 13 Apr 2020 02:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 02:29 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यात्री ट्रेनों का संचालन 15 अप्रैल से शुरू होना अभी निश्चित नहीं है। मगर लोगों ने ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Lockdown latest news passengers trains not scheduled to run
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में नो रूम हो गया है। 20 अप्रैल के बाद भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के संचालन के बारे में अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। 
विज्ञापन


जनता कर्फ्यू यानी 22 मार्च से ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगना शुरू हुआ। 23 मार्च की रात को पूरी तरह से यात्री ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोगों ने आईआरसीटीसी के माध्यम से 15 अप्रैल के लिए रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिए। अब आलम यह है कि ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल है। 20 अप्रैल तक भी सीटें फुल हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी, महाकौशल, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, छत्तीसगढ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, निजामुद्दीन लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, एसीएपी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफेंस एस्टेट के विनोद कुमार ने बताया कि सैकड़ों लोगों के परिवारीजन बाहर नौकरी करते हैं। रिश्तेदारियों में पहुंचे लोग भी फंसे हुए हैं। ऐसे में एक माह तक ट्रेनों का संचालन एहतियात के साथ हो तो बेहतर रहेगा। 
 
ट्रेनें चलाने के लिए अभी कोई निर्देश नहीं

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री ट्रेनों के संचालन के बारे में प्रयागराज मुख्यालय से कोई निर्देश नहीं आए हैं। स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed