{"_id":"5f1736718ebc3e9fa53cc3c5","slug":"lockdown-kasganj-news-agr451458641","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा बाजार खुलते ही दिखाई दी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा बाजार खुलते ही दिखाई दी रौनक
विज्ञापन
बाजार खुलने के बाद तीज पर्व के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना महामारी के चलते जिलेभर में बाजार काफी समय से प्रभावित थे। सरकार की गाइडलाइन की वजह से एक-एक साइड की दुकानें खुलती थीं। जिससे दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी परेशानी होती थी। लेकिन नए निर्देशों के बाद पूरा बाजार खुलते ही रौनक लौट आई और दुकानदारों को भी राहत मिल सकी।
मंगलवार को बाजारों में काफी चहल-पहल नजर आई। शहर में कई बाजार कंटेनमेंट एरिया में आने के कारण बंद थे, लेकिन अब कंटेनमेंट जोन भी समाप्त हो गया है। दुकानें खुलने से बारहद्वारी चौराहा, गांधी मूर्ति चौराहा पर भी रौनक दिखाई दी। नदरई गेट बाजार में ज्यादा भीड़ का दबाव देखा गया। वहीं सहावर गेट के बाजार में भीड़ सामान्य नजर आ रही थी। बिलराम गेट और सोरों गेट के बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल दिखाई दी।
एक दिन बाद हरियाली तीज का त्योहार होने के कारण महिलाएं श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए जुटीं। वहीं राखियों की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दी। बाजार खुलने से दुकानदार भी राहत में नजर आए। लेकिन इस दौरान बाजार में आ रहे लोग मास्क लगाने को लेकर अभी भी गंभीर नहीं हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी दुकानदारों को ग्राहकों से मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने की अपील करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
- कंटेनमेंट इलाकों को छोड़कर बाजार खोलने के निर्देश दिए गए हैं। लोग अधिक सावधानी बरतें और मास्क लगाएं। सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करें। जिससे संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। - ललित कुमार, एसडीएम।