फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

जिले में पंजाब से पहुंची खाद्यान्न की रैक, होगा वितरण

Fri, 10 Apr 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज। लॉकडाउन में लोग खाद्यान्न के लिए परेशान ना हो। इसके लिए सरकार गंभीर है। प्रधानमंत्री निशुल्क खाद्य योजना के तहत लोगों को खाद्यान्न के रूप में निशुल्क चावल वितरित कराया जाएगा। इसके लिए जिले में चावल की पहली रैक मालगाड़ी से पहुंच गई है। इसमें 2621 मीट्रिक टन चावल है। अभी दो रैक और आना बाकी है।
विज्ञापन

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री निशुल्क खाद्य योजना के तहत उपभोक्ताओं को निशुल्क चावल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। प्रति यूनिट 5 किलो चावल दिया जा रहा है। ऐसे में चावल की आपूर्ति दूसरे राज्यों से की जा रही है। पंजाब से चावल मंगवाया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद मालगाड़ी से पहली बार कासगंज में रैक पहुंची है। पंजाब से आया चावल भारतीय खाद्य निगम को मिल चुका है। जल्द ही उपभोक्ताओं को निशुल्क चावल मिलेगा।
विज्ञापन

दो रैक जल्द आएंगी।
- चावल की एक रैक आ चुकी है। एक रैक शनिवार को आने की संभावना है। जल्द ही एक और रैक आएगी। चावल प्राप्त कर लिया है - बादाम सिंह, प्रबंधक खाद्य निगम।
उपभोक्ताओं को मिलेगा चावल
- खाद्यान्न के रूप में निशुल्क चावल उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। इसके लिए मांग क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को भेज दी है, लॉकडाउन के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है। - सत्यवीर सिंह, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed