{"_id":"5f0a9f21f1ddf3020376e12f","slug":"lockdown-in-up-atms-are-empty-people-withdrawal-more-cash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः लोगों में दिखा पाबंदी बढ़ने का खौफ, अधिक निकासी से एटीएम में नगदी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः लोगों में दिखा पाबंदी बढ़ने का खौफ, अधिक निकासी से एटीएम में नगदी की किल्लत
Sun, 12 Jul 2020 10:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:58 AM IST
सार
- अनिश्चितता के कारण लोगों ने निकाली ज्यादा नकदी
- नकदी के लिए भटकना पड़ा, हॉस्पिटल
- दवा के लिए नकदी तलाशने दूर जाना पड़ा
विज्ञापन
खाली एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में लॉकडाउन के पहले ही दिन जिले के कई एटीएम जवाब दे गए। नकद की निकासी बढ़ने के कारण ये हालात पैदा हो गए। इसके चलते लोग भटकते रहे।
लॉकडाउन के कई दिनों तक बढ़ने की आशंका के कारण लोगों ने नकदी की निकासी अपनी जरूरतों से ज्यादा की। इसी वजह से शहर के एटीएम दोपहर तक खाली हो गए। 40 फीसदी एटीएम में नकदी खत्म हो चुकी थी। लोगों को कैश के लिए भटकना पड़ा।
ये भी पढ़ें- मास्क न लगाना लोगों को पड़ा महंगा, लॉकडाउन में पुलिस ने काटे धड़ाधड़ चालान
संजय प्लेस में केवल 16 में से केवल तीन एटीएम में नकदी मिली तो करगिल पेट्रोल पंप, बोदला सिकंदरा रोड पर आठ एटीएम में केवल दो ही कैश दे पाए। यस बैंक, सदर-एक्सिस बैंक, कमला नगर-पीएनबी, एमजी रोड और शहजादी मंडी और बैंक ऑफ बड़ौदा, ताज रोड पर लोग नकदी के लिए परेशान रहे।

Trending Videos
जरूरी सामान के लिए निकलने थे रुपये
लॉकडाउन लगने से एक दिन पूर्व जरूरी सामान के लिए रुपये निकालने चाहे लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकले। - निशांत,
सदर जहां नकदी वहां कनेक्टिविटी की समस्या
अपने क्षेत्र के कई एटीएम पर गया लेकिन किसी में रुपये नहीं थे। जहां नकद था, वहां कनेक्टिविटी की समस्या का सामना करना पड़ा। - समीर मेनन, नौलक्खा।
अब दो दिन तक इंतजार करना पड़ेगा
रुपये निकालने एटीएम आया तो मायूसी मिली। अब दो दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। सोमवार को जाकर कैश उपलब्ध होगा। - योगेश ढांगी, सदर।
और परेशानी का सामना करना पड़ेगा
आज एटीएम पहुंचा तो उसमें रुपये नहीं थे। दूसरा शनिवार और रविवार के चलते बैंक भी बंद हैं। दो दिन और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। - सुनील दत्त शर्मा, बालूगंज।
आउटसोर्सिंग कंपनियों पर होगी कार्रवाई
आउटसोर्सिंग कंपनियों को एटीएम की देख रेख का भुगतान किया जाता है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश राम, अग्रणी जिला प्रबंधक, लीड बैंक।