{"_id":"5ea41ab23913aa694109d706","slug":"lockdown-in-firozabad-news-fruit-sales-will-be-door-to-door-in-hotspot-areas-in-ramadan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: रमजान में हॉटस्पॉट क्षेत्रों में डोर-टू-डोर होगी फलों की बिक्री, मंडी के लिए नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: रमजान में हॉटस्पॉट क्षेत्रों में डोर-टू-डोर होगी फलों की बिक्री, मंडी के लिए नई व्यवस्था
Sun, 26 Apr 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित क्षेत्र मुहम्मद गंज
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रहने वाले रोजेदारों को रोजा इफ्तार के समय फल उपलब्ध होंगे। इसके लिए प्रशासन ने व्यवस्था कर दी है। इन क्षेत्रों में केवन उन व्यक्तियों को फलों की बिक्री की अनुमति दी जाएगी, जो उस क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरे क्षेत्र के व्यक्ति को हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में फलों की बिक्री के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पास भी जारी किए जाएंगे।
शनिवार से रमजान माह की शुरुआत हो गई। रमजान में रोजेदारों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जहां शनिवार को दूधिया डोर टू डोर दूध देने के लिए पहुंचे, वहीं फल विक्रेता भी इन क्षेत्रों में फलों की बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं।
इससे रोजेदारों को शाम को रोजा इफ्तार के समय फल आदि की दिक्कत नहीं होगी। इसको लेकर शनिवार सुबह नगर आयुक्त विजय कुमार और नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ ही वहां की व्यवस्थाओं को देखा। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में फलों की बिक्री के लिए ठेल वालों को सुबह आढ़त से फल आदि दिए गए हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि रमजान माह में रोजेदारों को दिक्कत न हो। इसके लिए डोर टू डोर फलों की बिक्री के लिए ठेल आदि भेजे गए हैं। जिस हॉटस्पॉट क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति है, उसको उसी क्षेत्र में फल बेचने की अनुमति दी गई है। प्रत्येक हॉटस्पॉट क्षेत्र में कम से कम 10-10 ठेल लगवाए गए हैं।

अब सुबह नौ से 12 बजे तक लगेगी मंडी
कोटला रोड मंडी में भीड़ को ध्यान में रखते हुए सब्जी एवं फल मंडी लगने के समय में बदलाव कर दिया है। सब्जी मंडी तीन से छह बजे तक पूरे मंडी प्रांगण में लगाई जाएगी। दूसरी ओर फल मंडी को सुबह नौ से 12 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। ताकि फलों की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आए।
रमजान माह में फलों की मांग बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से मंडी को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा था। शुक्रवार को एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह एवं मंडी सचिव रामकुमार ने पूरे मंडी प्रांगण में दुकानें लगाने का फैसला लिया था। शनिवार को उसी हिसाब से मंडी को लगवाया गया।
आलू, प्याज के साथ कटहल सहित अन्य सब्जियों की आढ़तों को अंदर की ओर लगाया था। जबकि हरी सब्जी को बाहर की ओर लगाया था। हालांकि नई व्यवस्था के कारण खरीदारी को जाने वाले ग्राहकों को काफी दिक्कत हुई। कुछ तो हरी सब्जी लेकर ही मंडी से लौट लिए तो कुछ के पास सिर्फ आलू एवं प्याज ही खरीद सके।
मंडी सचिव रामकुमार ने बताया कि कोटला रोड नवीन मंडी स्थल पर सब्जी मंडी को तड़के तीन बजे से छह बजे तक लगा करेगी। इस दौरान सब्जी विक्रेता खरीददारी कर सकेंगे। किसी को रोका तो नहीं जाएगा, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा। मास्क को पहनकर ही लोग आएं।