फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown 4.0 Starts Red Zone Agra Update News In Hindi

Lockdown 4.0: आगरा को फिलहाल कोई छूट नहीं, डीएम ने कहा- नई गाइडलाइन का इंतजार

Sun, 17 May 2020 10:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 May 2020 10:18 PM IST
सार

  • 543 मरीज ठीक होकर किए जा चुके हैं डिस्चार्ज
  • 233 एक्टिव केस अभी भी

विज्ञापन
Lockdown 4.0 Starts Red Zone Agra Update News In Hindi
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के चौथा चरण की घोषणा कर दी गई है। अब 31 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस बार केंद्र सरकार इसे नए रंग में लागू कर रही है। शर्तों के साथ कुछ रियायतें मिलेंगी। लेकिन आगरा शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कोई छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि लॉकडाउन-4 जिले में कोई छूट नहीं होगी। जिले में यथास्थिति ही रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइंस का इंतजार है। इसके बाद आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



रेड जोन में है आगरा

तीसरे लॉकडाउन तक आगरा में कोरोना संक्रमण 27 मरीजों की जान ले चुका था। जनपद में कुल 807 संक्रमित मिल चुके हैं। प्रशासन का दावा है कि कुल 543 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैँ, जनपद में अभी 233 सक्रिय केस हैं। वहीं 44 हॉटस्पॉट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा

आगरा में 44 हॉटस्पॉट हैं। इनमें मंटोला ढोलीखार में 38 केस मिल चुके हैं। वजीरपुरा गांधीनगर में 33 पॉजिटिव हैं। एसएन के आसपास क्षेत्र में 59 केस मिले हैं। छत्ता क्षेत्र में 46 और आवास विकास कॉलोनी में 39 केस निकले हैं।

जगदीशपुरा-लोहामंडी में 33 और आजमपाड़ा में अब तक 41 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में शहर के इन इलाकों में सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा है। यहां रोज नए केस भी सामने आ रहे हैं।

तीसरे लॉकडाउन में बढ़ी थी सख्ती

बता दें कि तीसरे लॉकडाउन में शहर में प्रशासन ने काफी सख्ती दिखाई थी। ताजनगरी में दूधिया और सब्जी विक्रेता संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद शहर में पैकेटबंद दूध की सप्लाई शुरू हुई थी। आगरा जनपद में 44 हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। यहां लगातार सख्ती बरती जा रही है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पैकेटबंद दूध के साथ सभी सामान की होम डिलीवरी की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed