फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown: 328 lawsuits to be withdrawn

लॉकडाउन: 328 मुकदमे लिए जाएंगे वापस

Wed, 17 Feb 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: 328 lawsuits to be withdrawn
कासगंज। कोरोना काल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिले में दर्ज 328 मुकदमे अब वापस लिए जाएंगे। प्रदेश सरकार के फैसले के बाद पुलिस-प्रशासन ने इन मुकदमों को वापस लेने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब पुलिस और प्रशासन को शासन की गाइडलाइन आने का इंतजार है।
विज्ञापन

विगत 11 मार्च 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित किया था। इसके अगले ही दिन देश में कोरोना का पहला मामला सामने आया। सरकार ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू कर दिया। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन

घरों से बाहर निकलने अथवा अन्य नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस प्रशासन ने धारा 188 के तहत लोगों पर कार्रवाई की। इसमें जिले के 328 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। इनमें से अधिकांश लोग आवश्यक वस्तु खरीदने अथवा किसी परेशानी में घरों से निकले थे। अब प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर लगाए गए मुकदमों को वापस लेने का फैसला लेकर इन लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानावार दर्ज मामले
कासगंज 35
सोरों 31
ढोलना 22
सहावर 27
अमांपुर 16
गंजडुंडवारा 35
सिढ़पुरा 12
सिकंदरपुर वैैश्य 9
सुन्नगढ़ी 5
पटियाली 36
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान लिए गए मुकदमे वापस लेने के संबंध में प्रकिया शुरू कर दी गई है। शासन से गाइडलाइन आने का इंतजार है। गाइडलाइन प्राप्त होते ही इन मुकदमों को वापस लिया जाएगा।
- मनोज सोनकर, एसपी कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed