फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lock on school, inspaction, bsa, kasganj

निरीक्षण में बंद मिले तमाम परिषदीय स्कूल, कार्रवाई, खलबली

Fri, 10 Jan 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
lock on school, inspaction, bsa, kasganj
निरीक्षण के दौरान रामछितौनी के स्कूल में लगा ताला दिखातीं बीएसए। संवाद - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बीएसए अंजली अग्रवाल ने शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली ब्लॉक के कई विद्यालय बंद मिले। इस पर बीएसए ने सभी गैरहाजिर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। सुबह बीएसए अंजली अग्रवाल सहावर ब्लॉक के गांव रामछितौनी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची यह विद्यालय बंद था। मुख्य द्वार पर ताले पड़े हुए थे। इसके बाद गांव कनोई का प्राथमिक विद्यालय देखा सुबह साढ़े 9 बजे यह विद्यालय भी बंद था।
विज्ञापन

इसी विकासखंड के गांव मऊ का प्राथमिक विद्यालय भी बीएसए ने देखा। इस विद्यालय पर भी ताले पड़े हुए थे। सहावर ब्लॉक के बाद बीएसए ने गंजडुंडवारा और पटियाली विकासखंड के भी कई स्कूल देखे यहां भी कुछ स्कूल बंद थे और कुछ स्कूलों में छात्र संख्या नहीं थी। बीएसए न बंद मिले सभी स्कूलों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। शुक्रवार को बीएसए द्वारा किए गए निरीक्षण से दिनभर स्कूलों में खलबली मची रही। व्हाट्सएप ग्रुपों पर शिक्षक एक दूसरे को बीएसए के निरीक्षण की जानकारी देते रहे।
विज्ञापन

हठधर्मी शिक्षक की समाप्त होगी सेवा
भरगैन के चकपहाड़ा गांव के प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान बीएसए ने पाया कि शिक्षक राजेश यादव जो पूर्व से लापरवाही के आरोप में निलंबित चल रहे हैं वह विद्यालय में मौजूद नहीं थी, तीन दिनों तक का उपस्थिति रजिस्टर का कॉलम खाली था। बीएसए ने स्पष्ट किया कि हठधर्मी शिक्षक का जीवन निर्वाह भत्ता रोकते हुए उनकी सेवा समाप्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिताजी करते हैं शिक्षक बेटी के हस्ताक्षर
निरीक्षण के लिए बीएसए दरियावगंज द्वितीय विद्यालय पर पहुंची। यहां उन्होंने पाया कि शिक्षिका पल्लवी गुप्ता अनुपस्थित थीं। लोगों द्वारा बताया गया कि शिक्षिका की शादी हो चुकी है और वह हरिद्वार रहती हैं। उनके पिताजी यहां आकर रजिस्टर पर हस्तोक्षर कर जाते हैं। बीएसए ने स्कूल में तैनात अन्य शिक्षकों से भी इस बात की पुष्टि कराई और शिक्षिका पल्लवी का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed