फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Locals caught three suspects in ATM cabin in Agra

आगरा: स्थानीय लोगों ने एटीएम के केबिन में पकड़े तीन युवक, बैग से 200 कार्ड बरामद

Thu, 15 Jul 2021 12:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Jul 2021 12:10 PM IST
सार

पकड़े गए तीनों बदमाशों ने अपने नाम जॉनी, अनिल, लोकेश सभी निवासी गांव फालिन थाना कोसीकला, मथुरा बताया है। फरार साथियों के नाम मोनू व देशराज बताया,

विज्ञापन
Locals caught three suspects in ATM cabin in Agra
एटीएम केबिन से पकड़े गए युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पीड़ित ने कई दिन की मेहनत के बाद पकड़ लिया। बदमाशों के दो साथी भीड़ में मौका पाकर कार समेत फरार हो गए। एटीएम बूथ पर आसपास के लोगों की मदद से पकड़े गए बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इनके पास से पुलिस को करीब 84 एटीएम कार्ड मिले हैं। बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।   

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह 9 बजे हाईवे स्थित कुबेरपुर चौराहे पर स्थित इंडिया वन के एटीएम बूथ पर पांच लोग बार-बार एटीएम कार्ड बदल-बदलकर रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे। तभी आसपास के लोगों को इन पर शक हो गया। लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया। जबकि दो युवक कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवकों को थाने ले आई। इनके पीछे ही टुंडला निवासी एक युवक भी थाने पहुंचा।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शिकोहाबाद में तैनात हैं। उनका बेटा नौ जुलाई को टुंडला के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। तभी बदमाशों ने मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उनके खाते से कुबेरपुर के इसी एटीएम से 45,500 रुपये निकाल लिए। उन्होंने टूंडला थाने में शिकायत की थी। साथ ही एटीएम से रुपये निकालने के दिन की सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई थी। जिसके आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार कुबेरपुर एटीएम पर आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को बदमाशों को कुबेरपुर के एटीएम में देखा तो पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों बदमाशों ने अपने नाम जॉनी, अनिल, लोकेश सभी निवासी गांव फालिन थाना कोसीकला, मथुरा बताया है। फरार साथियों के नाम मोनू व देशराज बताया, उनसे अलग अलग बैंक के 84 एटीएम कार्ड, अलीगढ़ के पते के फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है  फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच में साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है।

आगरा: सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए देश विरोधी नारे, हिंदूवादी संगठनों ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed