फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   local bodies director warning to karhal nagar panchayat chairman in mainpuri

नगर पंचायत की अध्यक्ष ने नहीं कराया ईओ को ज्वाइन, स्थानीय निकाय निदेशक ने दी चेतावनी

Sun, 14 Jul 2019 12:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
local bodies director warning to karhal nagar panchayat chairman in mainpuri
नगर पंचायत करहल - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी की नगर पंचायत करहल की चेयरमैन ने एक महीने बाद भी ईओ (अधिशाषी अधिकारी) को ज्वाइन नहीं कराया है। लगातार ईओ ज्वाइनिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। अब मामले में स्थानीय निकाय निदेशक ने हस्तक्षेप करते हुए चेयरमैन को ज्वाइनिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
नगर पंचायत करहल में ईओ का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। शासन से 13 जून को प्रभात रंजन यादव को बतौर ईओ नियुक्त किया। 25 जून को प्रभात रंजन यादव ज्वाइनिंग के लिए करहल नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें चेयरमैन की ओर से ज्वाइन नहीं कराया गया। 
विज्ञापन


ईओ की ओर से इस संबंध में डीएम से भी मुलाकात की गई, लेकिन उन्हें फिर भी कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा सका। अब इस मामले में सीधे स्थानीय निकाय निदेशक डॉक्टर काजल ने हस्तक्षेप किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 11 जुलाई को चेयरमैन को पत्र जारी करके ईओ को ज्वाइन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस संबंध में इसकी सूचना देने के भी निर्देश दिए हैं। ज्वाइनिंग न कराने की स्थिति में राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि पर रोक लगाने और कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

कल्पना वाजपेयी पर था चार्ज 

करहल नगर पंचायत का चार्ज अधिशाषी अधिकारी कल्पना वाजपेयी के पास था। मूल तैनाती कुरावली नगर पंचायत में होने के साथ ही उन पर ज्योंती नगर पंचायत का भी अतिरिक्त चार्ज है। निदेशक की ओर से जारी पत्र में साफ निर्देश दिए गए हैं कि प्रभारी ईओ कल्पना वाजपेयी को 11 जुलाई से  स्वत: ही कार्यमुक्त माना जाएगा। 

चेयरमैन सेवन श्री यादव ने बताया कि जिस समय ईओ प्रभात रंजन यादव पदभार ग्रहण करने के लिए करहल कार्यालय आए थे, उस समय मैं बाहर थी। लिहाजा उनसे बाद में आने के लिए कहा गया था। कार्यभार ग्रहण न कराने जैसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed