फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loans worth 5.52 crore distributed to 296 street vendors at the fair.

Agra News: मेले में 296 स्ट्रीट वेंडर्स को बांटा गया 5.52 करोड़ का ऋण

Wed, 10 Jun 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Loans worth 5.52 crore distributed to 296 street vendors at the fair.
पीएम स्वनिधि के लिए लगाए गए कैंप में मौजूद लोग।
आगरा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आयोजित लोक कल्याण मेला स्ट्रीट वेंडर्स के लिए आर्थिक सशक्तीकरण का बड़ा माध्यम बनकर उभर रहा है। नगर निगम स्थित डूडा कार्यालय में आयोजित मेले के दौरान मंगलवार को विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की ओर से पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। वहीं नए ऋण आवेदनों का पंजीकरण भी किया गया। 1 जून से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

मेले में 296 पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को 5.52 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया। ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में रेहड़ी, पटरी, ठेला एवं फुटपाथ पर छोटे व्यवसाय करने वाले विक्रेता शामिल रहे। ऋण मिलने से इन वेंडर्स को अपने व्यवसाय के विस्तार, कार्यशील पूंजी की व्यवस्था और आय में वृद्धि का अवसर मिलेगा। परियोजना अधिकारी डूडा शिशिर कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed