{"_id":"68d4ac51e5f56ead650c8ac0","slug":"loan-repayed-but-penalty-imposed-pregnant-woman-brutally-beaten-by-moneylender-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कर्ज के साथ ब्याज भी चुकाई...फिर सूदखोर महिला ने लगाई पेनल्टी, गर्भवती को पीटा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कर्ज के साथ ब्याज भी चुकाई...फिर सूदखोर महिला ने लगाई पेनल्टी, गर्भवती को पीटा गया
Thu, 25 Sep 2025 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:15 AM IST
सार
आगरा में गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई। इस पूरा घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी बिहार में कर्ज और ब्याज के रुपए चुकाने के बाद सूदखोर ने पेनल्टी लगाकर रुपये मांगे। पीड़िता का आरोप है कि रुपये और ब्याज दे चुके हैं, उसके बाद भी पेनल्टी और ब्याज के लिए दबंग दंपती और बच्चों ने गर्भवती को घर से बाहर खींचकर जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कालिंदी बिहार निवासी रीता यादव का पति प्रमोद यादव ट्रक चालक हैं। वह आठ माह की गर्भवती है। आरोप है कि उन्होंने 10 महीने पहले 4 प्रतिशत की ब्याज दर से एक लाख पच्चीस हजार रुपये पड़ोसी से उधार लिए थे। जो कि ब्याज सहित एक लाख 45 हजार रुपये नीता देवी, गुड्डी देवी और संजीव वैष्णव के सामने वापस कर दिए।
घटना बुधवार रात करीब 8 बजे पड़ोसी महिला और बच्चों ने घर पर आकर गाली-गलौज करने लगीं। कर्ज और ब्याज चुकाने के बाद पेनल्टी के नाम पर 15 हजार रुपये मंगाने लगीं। विरोध करने पर घर से जबरदस्ती बाहर खींचकर लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। गर्भवती होने के बावजूद पेट में लात मारी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आसपास के लोगों ने बचाया। पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि सूदखोर पति व उसकी पत्नी पहले भी चार दिन पहले भी मारपीट कर चुके हैं। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि पीड़ित को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।