फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loader vehicle breaks railway gate, train operations disrupted

Agra News: लोडर वाहन ने रेलवे फाटक तोड़ा, ट्रेन संचालन हुआ बाधित

Sat, 31 Aug 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Loader vehicle breaks railway gate, train operations disrupted
कासगंज। कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर लोडर वाहन ने टक्कर मारकर रेलवे फाटक तोड़ दिया। फाटक का पाइप ओएचई लाइन पर जा गिरा, इससे ओएचई लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे रेल यातायात काफी देर तक ठप रहा। इससे इस रूट की ट्रेनें प्रभावित हुई। लगभग 2:20 मिनट तक ट्रेनों को संचालन बंद रहा। रेल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद फाटक के पाइप को लाइन से हटाया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

अमांपुर मार्ग पर दोपहर के समय करीब 14:45 बजे अमांपुर क्रासिंग पर तैनात गेट मैन बच्चूसिंह मीना गेट को बंद कर रहा था। इसी दौरान मंडी की ओर से तेज गति से आ रहे लोडर वाहन ने फाटक को तोड़ दिया। क्रासिंग का पाइप क्षतिग्रस्त होकर ओएचई लाइन पर जा गिरा। इससे ओएचई लाइन का तार टूट कर गिया। कर्मी ने बताया कि तार के टूट कर गिरने के बाद वहां पर भगदड़ मच गई। गेट पर लगी लोहे की पत्तियों में करंट प्रवाहित होने से आग की चिंगारी उठने लगी। उसने आपातकाल गेट को लगाकर यातायात मार्ग को रोका । इस दौरान अमांपुर मार्ग पर वाहनो की लंबी कतारें लग गई।कर्मी ने सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर स्टेशन अधीक्षक मनोज शर्मा,आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह,पीडब्लूआई नरेश मीना,यातायात निरीक्षक सचिन कुमार मौके पर पहुंच गए। रेलवे के अधिकारियों ने सूचना मिलने पर ओएचई बैगन मौके पर पहुंच गई। कर्मियों ने सायं लगभग 17:07 बजे ओएचई लाइन व क्षतिग्रस्त गेट को ठीक कर मार्ग का संचालन शुरू किया।
विज्ञापन


लोडर वाहन की टक्कर से अमांपुर क्रासिंग क्षतिग्रस्त होगर ओएचई लाइन पर गिर गया। इससे ओएचई लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे मार्ग से आने-जाने वाली सबारमती एक्सप्रेस ट्रेन सहित चार ट्रेनें प्रभावित हुुई ।मनोज शर्मा,स्टेशन अधीक्षक कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुई प्रभावित
-ट्रेन संख्या-05379 - लखनऊ-कासगंज-1घंटा 52 मिनट
-ट्रेन संख्या-15037 -कानपुर-कासगंज-2 घंटा 20मिनट
-ट्रेन संख्या-19410-साबरमती एक्सप्रेस गोरखुपर-अहमदाबाद-2 घंटा 20मिनट
-ट्रेन संख्या-05380-कासगंज- लखनऊ-2घंटा 11 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed