फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LLC Ten-10 up cricket tournament cricketer register here know complete process

LLC T-10: यूपी में दनादन क्रिकेट का नया रोमांच, एलएलसी टेन-10 के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया

Wed, 11 Dec 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 09:51 AM IST
सार

यूपी में एलएलसी टेन-10 लीग के जरिए दनादन क्रिकेट के रोमांच में यदि आप भी हिस्सा लेना चाहते हैं, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। अब तक गलियों में चौके-छक्के जड़ने वाले हुनर को एलएलसी टेन-10 से अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इसके लिए रिजस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। 
 

विज्ञापन
LLC Ten-10 up cricket tournament cricketer register here know complete process
LLC Ten-10 up cricket tournament - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट के जुनून को नया आयाम देने के लिए अमर उजाला की ओर से एलएलसी टेन-10 (लेजेंड्स लीग क्रिकेट) शुरु होने जा रही है। टेनिस क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए यह मंच सजाया गया है। वह अपनी प्रतिभा को साबित कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कर सकते हैं। खिलाड़ी 25 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में क्रिकेट के जानकारों ने लीग पर चर्चा की।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए यहां करें क्लिक 
एलएलसी टेन-10 में हिस्सा लेने के लिए www.llcten10.com पर लॉगिन करके या दिए गए QR CODE को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन





 

उम्र, फीस और बेस प्राइस
लीग में शामिल होने के लिए खिलाड़ी की उम्र 16 साल होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये है। इसके साथ ही ट्रायल में चुने गए बेस्ट प्लेयर्स को ऑक्शन में उतारा जाएगा। जहां टीम उन पर बोली लगाएंगी। बेस प्राइस होगा 25000 रुपये।
 
विज्ञापन

मील का पत्थर साबित होगी लीग
लंबे समय से खेल से जुड़े हुए संतोष शर्मा ने कहा कि यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। इसको शुरू करने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद। टेनिस क्रिकेटर के लिए बहुत कम अवसर हैं। गली क्रिकेट से निकल कर अतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का यह बेहतरीन मौका है।
 
विज्ञापन

टेनिस क्रिकेट को पहचान मिलेगी
शमशेर ने कहा कि एलएलसी के आयोजन से कई बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। टेनिस क्रिकेट को पहचान मिलेगी। आगरा में टेनिस क्रिकेट के लिए कोई लीग नहीं है। बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का कोई मौका नहीं मिलता है। इस कारण कई प्रतिभाएं खत्म हो गईं।

उम्र को छोड़ें, क्रिकेट को जिएं
अर्जुन पाल सिंह और विजय भारती का कहना था कि यह उन सभी खिलाड़ियों के लिए मौका है जो टेनिस बाॅल क्रिकेट में माहिर हैं। जो लोग खेलने का शौक रखते हैं लेकिन उम्र के कारण लेदर बॉल से खेलने में हिचकते हैं वह भी इस लीग में प्रतिभाग कर सकते हैं। क्रिकेट को दोबारा जी सकते हैं।

आगे की राह खोल देगी लीग
अनिस राजपूत बोले कि बच्चों को एक ऐसी लीग में खेलने का माैका मिलने जा रहा है जो अपने आप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है। अंकित सिंह ने एलएलसी को आगरा और यूपी में टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा मौका बताया। उन्होंने कहा कि इस लीग में अपने प्रदर्शन से खिलाड़ी आगे के कॅरिअर की राह खोल सकते हैं। आशु यादव बोले कि प्रोफेशनल क्रिकेट के लिए काफी प्लेटफाॅर्म हैं जैसे आईपीएल, यूपी प्रीमियर लीग। लेकिन टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए ऐसा नहीं है। अब अमर उजाला की इस पहल से टेनिस क्रिकेट को नई उपलब्धि मिलेगी।

लेजेंड्स होंगे मेंटर की भूमिका में
इस लीग में क्रिकेट लेजेंड्स मेंटर की भूमिका निभाएंगे। इनमें सुरेश रैना, इरफान पठान, क्रिस गेल, ब्रेट ली, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इनमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed