फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LLB and BA LLB first year exam postponed

Agra University: एलएलबी एवं बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा स्थगित...विश्वविद्यालय ने इसलिए लिया फैसला

Sun, 18 May 2025 12:13 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 18 May 2025 12:13 AM IST
सार

डाॅ. भीमाराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी और बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसके पीछे वजह निजी काॅलेज के छात्रों का कोर्स नहीं पूरा होना है।

विज्ञापन
LLB and BA LLB first year exam postponed
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश और परीक्षा में निजी काॅलेज मनमानी कर रहे हैं। परीक्षा से पहले तक प्रवेश लिए जा रहे हैं। इससे मथुरा के चार काॅलेज में बीएएलएलबी और एलएलबी के छात्रों की पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 20 मई से होने वाली एलएलबी और बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा स्थगित कर दी है। छात्रों की पढ़ाई पूरी होने का शपथपत्र देने के बाद परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओमप्रकाश ने बताया कि श्रीबाबूलाल महाविद्यालय मथुरा, पूरन गोपाल शुक्ला नेशनल काॅलेज ऑफ लाॅ, मथुरा, गिर्राज महाराज काॅलेज ऑफ लाॅ मथुरा और एसकेबी काॅलेज ऑफ लाॅ मथुरा के प्राचार्यों ने एलएलबी और बीएएलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों की पढ़ाई पूरी नहीं होने के कारण परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी। छात्र हित में बीएएलएलबी और एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, अन्य वर्षों की परीक्षा होगी। कॉलेजों को छात्रों की पढ़ाई पूरी होने और उपस्थिति का शपथपत्र देना होगा, इसके बाद परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने की थी मांग
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि संगठन ने कोर्स पूरा नहीं होने का हवाला देते हुए परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। उनका कहना है कि अब छात्रों को पढ़ाई के साथ पाठ्यक्रम पूरा करने का समय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed