फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lkg student died in tundla

अब बंदर के कारण गई एलकेजी के छात्र की जान, गया था टॉयलेट के लिए

Thu, 31 Aug 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
टीम डिजिटल/ अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Thu, 31 Aug 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
lkg student died in tundla
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में थाना टूंडला के गांव अलीनगर कैंजरा में बंदर के कारण एक एलकेजी के छात्र की जान चली गई। मासूम छात्र अपने स्कूल में टॉयलेट के लिए गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। मामले में स्कूल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना टूंडला के गांव अलीनगर कैंजरा ‌निवासी पवनेश यादव का पुत्र प्रिन्स (6) अलीनगर कैंजरा स्थित संत शिवानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय में एलकेजी का छात्र था। रोजना की भांति वह गुरुवार को भी इसी स्कूल में पढ़ रहे अपने भाई के साथ स्कूल आया था। 
विज्ञापन


स्कूल के कर्मचारियों का कहना है कि सुबह करीब 7:30 बजे प्रिन्स क्लास से टॉयलेट करने के लिए गया था। वह टॉयलेट करके बाहर आ ही रहा था कि स्कूल में लगे एक पेड़ से एक बन्दर ने टॉयलेट के पास वाली दीवार पर छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार कमजोर होने के कारण बंदर के एक झटके में ही गिर गई। प्रिंस इस दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल प्रशासन घायल बच्चे को उपचार के लिए ले जा पाता उससे पहले उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ 100 नंबर पर हादसे की सूचना देकर भाग गए। 


मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद स्कूल प्रशासन की लापरवाही से बच्चे के परिवारीजनों में भरी आक्रोश है। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed