{"_id":"5eb118ab8ebc3e908644e193","slug":"list-released-of-54-teachers-with-tempered-certificate-in-b-ed-scam-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड फर्जीवाड़ा: आगरा के टेम्पर्ड प्रमाणपत्र वाले 54 शिक्षकों की सूची जारी, विभाग ने वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड फर्जीवाड़ा: आगरा के टेम्पर्ड प्रमाणपत्र वाले 54 शिक्षकों की सूची जारी, विभाग ने वेतन रोका
Tue, 05 May 2020 01:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 May 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी व टेम्पर्ड (काट-छांट) प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। लॉकडाउन के बीच आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने जिले में तैनात 54 शिक्षकों की सूची जारी की है। इनके टेम्पर्ड प्रमाणपत्र मिले थे। इन शिक्षकों का वेतन भी रोक दिया गया है।
बीएड सत्र 2004-05 फर्जीवाड़े में विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से तैयार की गई सूची में टेम्पर्ड प्रमाणपत्र वाले 54 शिक्षक चिन्हित किए गए हैं। मंगलवार को बीएसए राजीव कुमार यादव ने इन शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार इन शिक्षकों पर फिलहाल कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन वेतन रोक दिया गया है। प्रमाणपत्र सही पाए जाने पर ही वेतन जारी होगा।

Trending Videos
यहां देखें पूरी सूची