फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   list of students being prepared who appeared in examination without filling form in Dr B.A University in Agra

डॉ भीमराव आंबेडकर विवि: बिना फार्म भरे परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी, तैयार हो रही सूची; जानें क्या है मंशा

Mon, 23 Oct 2023 03:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

आगरा में डॉ भीमराव आंबेडकर विवि में बिना फार्म भरे परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। आगे पढ़ें और जानें पूरी जानकारी...
 

विज्ञापन
list of students being prepared who appeared in examination without filling form in Dr B.A University in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा-2023 में विभिन्न कारणों से तमाम विद्यार्थी बिना फार्म भरे परीक्षा में शामिल हो गए थे। परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षार्थियों के हित में निर्णय लिया गया है। परीक्षार्थियों के फार्म भरवाए जाएंगे। कॉलेजों से ऐसे परीक्षार्थियों की सूची मांगी गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया है। उनसे परीक्षा फार्म भरे बिना परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के नाम मांगे गए हैं। परीक्षार्थियों के फार्म भरवाकर उनका परिणाम जारी करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए परीक्षा समिति ने 15 सितंबर की बैठक में अनुमति दी गई थी। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि कॉलेज जितनी जल्दी परीक्षार्थियों की सूची उपलब्ध करा देंगे, परिणाम जारी करने की प्रक्रिया उतनी जल्दी पूरी हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीस जमा न होने से फार्म नहीं भरे गए

तमाम विद्यार्थियों की फीस जमा न होने से उनके परीक्षा फार्म नहीं भरे जा सके थे। विद्यार्थियों की ओर से दबाव बनाया गया तो कॉलेजों ने उन्हें परीक्षा में शामिल करा दिया। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से निर्देश दिया गया था कि जो परीक्षार्थी बिना प्रवेशपत्र के पहुंचेंगे, उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं कराया जाएगा। बाद में परीक्षा समिति की बैठक में ऐसे विद्यार्थियों को राहत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed