फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   List cases for National Lok Adalat

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मुकदमे सूचीबद्ध करें

Fri, 24 Nov 2023 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Nov 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
List cases for National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मुकदमे सूचीबद्ध करें
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। लोक अदालत के नोडल अधिकारी स्पेशल जज मीता सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में शुक्रवार को प्रशासनिक और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए शीघ्र मुकदमों को सूचीबद्ध करें। ताकि उन मुकदमों का प्रभावी निस्तारण दोनों पक्षों की आपसी समझौते के आधार पर हो सके।

बैठक में नोडल अधिकारी स्पेशल जज मीता सिंह ने कहा कि दीवानी परिसर में 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ही सूचीबद्ध किए गए मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मुकदमों को समझौते से निपटाया जाएगा। जिस अदालत और विभाग से जितने मुकदमे राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध किए जाएंगे उनका प्रभावी तरीके से निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह, एडीएम रामजी मिश्रा, एएसपी राजेश कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed