फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor caused stone pelting at the wedding stampede among wedding guests girl was seriously injured

Kasganj: शादी में शराब ने कराया पथराव, दावत खा रहे बारातियों में मची भगदड़; एक युवती हुई गंभीर घायल

Thu, 08 Feb 2024 04:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 04:40 PM IST
सार

शादी समारोह में शराब की वजह से बवाल हो गया। कुछ दबंगों ने पथराव कर दिया, जिससे बारातियों में भगदड़ मच गई। एक युवती पत्थर लगने से गंभीर घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Liquor caused stone pelting at the wedding stampede among wedding guests girl was seriously injured
शादी समारोह में पथराव फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव जखेरा में एक शादी समारोह में शराब पीने का विरोध किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पत्थर लगने से समारोह में शामिल एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गांव जखेरा में 5 फरवरी को बबलू की पुत्री का शादी समारोह चल रहा था। आरोप है कि समारोह में बंटू, भूपेंद्र, जितेंद्र शराब पीने लगे। बबलू ने शराब पीने का विरोध किया। आरोपियों ने बबलू से गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया। पत्थर लगने से युवती चारू निवासी नगला बिधारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बबलू ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि शादी समारोह में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed